लखनऊ मेट्रो एवं डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मदर्स डे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ मेट्रो एवं डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मदर्स डे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। मदर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (लखनऊ मेट्रो) एवं डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के संयुक्त सहयोग से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक विशेष सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 25 प्रतिभाशाली बच्चों एवं कलाकारों ने नृत्य, संगीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृत्व के प्रति सम्मान एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।
कार्यक्रम में तनिष्क बंसल, शिक्षा अग्रवाल, रजत पांडेय, सांवी तिवारी, मोहलक्षिका सिंह, नेविका सिंह, श्रेयाशी विश्वकर्मा, अनुप्रिया सिंह, गर्गी द्विवेदी, योग्या वर्मा, फहीम खान, उदिशा सिंह, रिया मौर्य, अश्वनी यादव, शेखर श्रीवास्तव एवं पीयूष बाबा सहित अनेक प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
डुएट प्रस्तुति में रिदम गुप्ता एवं आदित्य गुप्ता तथा वर्षा मिश्रा एवं ऋचा मिश्रा ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं ट्रायो डांस में लावण्या काबरा, गौरवी बंसल एवं ध्वनि मिश्रा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समूह नृत्य में योग्या वर्मा, श्रुति मिश्रा, स्तुति खन्ना, श्रिया बंसल, प्रिशा रस्तोगी एवं आरती गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नवमिता दास, श्रीमती सुरभि बंसल, श्रीमती ऋचा अग्रवाल, श्रीमती दीपा श्रीवास्तव, श्रीमती अनुभा जोशी एवं श्रीमती कीर्तिका वर्मा ने गीत, कविता एवं ग़ज़ल प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावनात्मक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. नीरज जैन, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह,रीजनल डायरेक्टर , इग्नू,मेट्रो के ज्वाइन जनरल मैनेजर श्री पंचानन मिश्रा एवं श्री सुदीप सिंह,श्री के. बी. पंत, अधिवक्ता कमल जोशी, श्री सदन यादव, अर्जुन अवॉर्डी श्रीमती रचना गोविल, अधिवक्ता के. सी. पंत सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक एवं पारिवारिक वातावरण को प्रोत्साहित करना है।


