नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 19, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एमआईटी-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटीके छात्रों का वैश्विक मंच पर परचम

1 min read

एमआईटी-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटीके छात्रों का वैश्विक मंच पर परचम

 

ॲपल ‘स्वीफ्ट स्टूडेंट चैलेंज 2026’ में पाई बड़ी सफलता

•एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित ‘स्वीफ्ट स्टूडेंट चैलेंज 2026’ में शीर्ष 50 ‘डिस्टिंग्विश्ड विनर्स’ में अपनी जगह बनाई।

18 मई, 2026, एक अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत, ‘एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी’ के दो छात्रों ने प्रतिष्ठित ‘स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज 2026’ में विश्व भर के शीर्ष 50 ‘डिस्टिंग्विश्ड विनर्स’ (प्रतिष्ठित विजेताओं) में अपनी जगह बनाई है । इस अद्वितीय सफलता के फलस्वरूप उन्हें कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित ‘ एप्पल पार्क’ में आयोजित होने वाले एप्पल के ‘वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस’ 2026 में सम्मिलित होने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है । इन दो उत्कृष्ट विजेताओं के अतिरिक्त, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के 10 अन्य छात्रों ने भी वैश्विक स्तर पर शीर्ष 350 में स्थान प्राप्त किया है । विश्वविद्यालय के ‘आईओएस डेवलपमेंट सेंटर’ के लिए यह सफलता एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है।

एप्पल का ‘स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज’ कार्यक्रम भावी पीढ़ी के डेवलपर्स, क्रिएटर्स और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है । इस वैश्विक प्रतियोगिता में दुनिया भर से हजारों छात्र डेवलपर्स भाग लेते हैं, जिन्हें अपनी रचनात्मकता और तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान करने वाले अभिनव एप्लीकेशन विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाता है ।

विजेता और उनके नवाचार

• स्टेडी हैंड्स – गायत्री गौंडदकर द्वारा निर्मित इस उत्कृष्ट प्रोजेक्ट का उद्देश्य उन व्यक्तियों की सहायता करना है जो हाथों के कंपन की समस्या से ग्रसित हैं । यह एप्लीकेशन ‘रीयल-टाइम मोशन स्टेबिलाइजेशन’ और निर्देशित अभ्यासों के माध्यम से उपयोगकर्ताओं के मोटर कंट्रोल में सुधार करता है, जिससे वे सहजता से चित्रकारी कर सकें ।

• एअरोलैब : श्लोका शेट्टी द्वारा विकसित ‘एअरोलैब’ एक संवादात्मक शैक्षणिक मंच प्रदान करता है । यह मुख्य रूप से फॉर्मूला 1 कारों जैसी उच्च-प्रदर्शन प्रणालियों में प्रयुक्त होने वाली जटिल ‘एअरोडायनामिक’ संकल्पनाओं को सरल बनाता है, जिससे यह छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए अधिक सुगम हो जाता है ।

चैलेंज के सभी विजेताओं को एप्पल की ओर से आधिकारिक मान्यता पत्र, व्यक्तिगत ‘एप्पल डेवलपर प्रोग्राम’ की सदस्यता और ‘एअर पॉड्स मॅक्स’ प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा । एप्पल और इंफोसिस के सहयोग से संचालित ‘आईओएस डेवलपमेंट सेंटर’ के माध्यम से नवाचार, रचनात्मकता और उद्योग-अनुकूल कौशलों को बढ़ावा देने की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को यह वैश्विक मंच रेखांकित करता है ।

—————————

 

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon