नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 19, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

माननीय सांसद हरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न

1 min read

माननीय सांसद हरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न;

==================================

भारत केंद्र एवं

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे तथा कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

======================

विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश।

==================================

मुजफ्फरनगर : 19 मई 2026 विकास भवन सभागार में आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद हरेंद्र मलिक ने की।

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश दिए सड़क और बुनियादी ढांचा: अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत लंबित सड़कों के निर्माण को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए बरसात से पहले शहर के नाले तथा जिन सड़कों में गड्ढे हो गए वह ठीक हो जाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

हर घर जल योजना: जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए माननीय अध्यक्ष ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो तथा सभी घरों में शुद्ध पानी पहुंचे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कृषि और रोजगार: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मनरेगा के तहत कार्यों की समीक्षा की गई। मनरेगा में मानव दिवस बढ़ाने और जल संरक्षण (अमृत सरोवर) के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य और शिक्षा: आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र परिवारों के कार्ड बनाने तथा सरकारी स्कूलों में ‘कायाकल्प योजना’ के अंतर्गत बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तथा विद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। उन्होंने बना अधिकारी को निर्देश दिए, हरे भरे फलदायक पेड़ काटने की शिकायत मिल रही है,यदि कहीं पर नियमानुसार कार्य नहीं किया गया है उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई कि जाए तथा वृक्षारोपण का अधिक से अधिक प्रचार प्रसाद किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला वनाधिकारी को निर्देश दिए इस बार वृक्षारोपण हेतु उप जिला अधिकारियों से समन्वय कर ग्राम सभाओं की भूमि चिन्हित कर वृक्षारोपण कराया जाए तथा वृक्षारोपण के उपरांत बाउंड्री वॉल किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पेड़ जीवित रह सके। माननीय अध्यक्ष महोदय ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में अवश्य प्रतिभा करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए नियमानुसार विद्युत आपूर्ति की जाए यदि कहीं पर क्षमता वृद्धि बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो उसको बढ़ाया जाए। जनपद में कहीं पर विद्युत की समस्या ना रहने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए पशु चिकित्सालय में डॉक्टर उपस्थित है यदि कहीं पर पशु डॉक्टर नहीं है, उसकी शासन से मांग करते हुए जनपद में जो पशु चिकित्सा है, उनका एक रोस्टर बनाया जाए उसके हिसाब से डॉक्टरों को पशु चिकित्सालय में रखा जाए जिससे उन पशु चिकित्सालय में पशुओं का उपचार हो सके। गौशाला में गोवंशों के लिए भूसा, पानी, धूप से बचने हेतु टिनसैड आदि बीमार पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण, गौशालाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए की व्यवस्था सुनिश्चित्र रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माननीय अध्यक्ष महोदय ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए भारत केंद्र एवं

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे तथा कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि धनाभाव के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है, उसके लिए शासन को पत्र प्रेषित कर अतिरिक्त बजट की मांग करते हुए कार्य को पूर्ण कराएं।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने माननीय अध्यक्ष और समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरसशः पालन किया जाएगा और निर्धारित समयावधि के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मती मीनाक्षी स्वरूप, समस्त, ब्लाक प्रमुख, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विकास अधिकारी श्री दिग्विजयनाथ तिवारी, वनाधिकारी श्री अभिनव राज, जनपद स्तरीय अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ,खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon