नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार एवं सुविधा शुल्क को लेकर मुख्य


*जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार एवं सुविधा शुल्क को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय का सख्त रुख, शिकायतों की जांच कर की जायेगी एफआईआर*

 

आज दिनांक *19 मई 2026* को जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय में मरीजों, किसानों एवं आमजन से कथित रूप से सुविधा शुल्क वसूले जाने तथा शोषण संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर द्वारा जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार, सुविधा शुल्क, अव्यवस्थाओं एवं आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में शिकायतें उनके संज्ञान में लाई गई थीं, जिसके उपरांत तत्काल प्रभाव से मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए गए।

 

इसी क्रम में आज जिला चिकित्सालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवनीत बंसल, डॉ. संदीप रंजन, फार्मासिस्ट हारून, फार्मासिस्ट राजीव गोयल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में पारदर्शिता बनाए रखना एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की दलाली, सुविधा शुल्क, भ्रष्टाचार, लापरवाही अथवा मरीजों एवं तीमारदारों के शोषण जैसी शिकायतों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी अथवा व्यक्ति की संलिप्तता अनियमितताओं में पाई जाती है तो उसके विरुद्ध जांच कराई जाएगी तथा जांच सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज एवं तीमारदार को सम्मानपूर्वक, पारदर्शी एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से परेशान करना, उपचार में बाधा उत्पन्न करना अथवा सुविधा शुल्क के माध्यम से शोषण करना गंभीर कदाचार माना जाएगा और ऐसे मामलों में तत्काल कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अस्पताल परिसर में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन का विश्वास स्वास्थ्य विभाग पर बना रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon