लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा हुसैनाबाद ट्रस्ट की वक्फ संपत्ति पर अवैध निर्माण तत्काल रोका जाए
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा हुसैनाबाद ट्रस्ट की वक्फ संपत्ति पर अवैध निर्माण तत्काल रोका जाए : अमील शम्सी
लखनऊ, विकास प्राधिकरण द्वारा हुसैनाबाद ट्रस्ट की शिया वक्फ संपत्तियों पर बिना किसी शिया समाज एवं धर्म गुरुओं की सहमति के लजीज गली पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे लखनऊ के शिया समाज में गहरी नाराजगी व्याप्त है।
अमील शम्सी, भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट की ये संपत्तियां शिया समाज द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के लिए वक्फ की गई हैं। इन पर बिना शिया धर्मगुरुओं और प्रमुख संगठनों की सहमति के कोई भी निर्माण कार्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।
अमील शम्सी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय को पत्र लिखकर मांग की है कि:
हुसैनाबाद क्षेत्र में वक्फ संपत्ति पर चल रहे सभी निर्माण कार्य (लजीज गली पार्किंग सहित) तत्काल रोक दिए जाएं।
भविष्य में शिया समाज के वरिष्ठ धर्मगुरुओं एवं प्रमुख धार्मिक संगठनों से लिखित वार्ता और उनकी लिखित सहमति के बिना कोई भी कार्य प्रारंभ न किया जाए।
किसी भी समुदाय की धार्मिक या वक्फ संपत्ति उनकी मर्जी के बिना उपयोग न की जाए।
अमील शम्सी ने इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संज्ञान में लाने की भी जानकारी दी है।
अमील शम्सी ने अपील की है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण शिया समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करे और तुरंत उक्त निर्माण कार्य बंद करने के आदेश जारी करे।
जारीकर्ता:
अमील शम्सी
