नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एस स्क्वायर कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

1 min read

एस स्क्वायर कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन!

 

मुजफ्फरनगर। (संवाददाता/मो सुहैल) एस स्क्वायर कॉन्वेंट स्कूल, लालबाग गांधी कॉलोनी में 24 व 25 मई 2026 को दो दिवसीय बालक-बालिका “एस स्क्वायर प्रीमियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप” अंडर-9, 11, 13, 15 एवं 19 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोच प्रमोद श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ साई कोच एम.एम. पाण्डेय मेरठ द्वारा की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता का समापन देर रात्रि वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी नरेंद्र भारती (बुल्ली) एवं डॉ. समय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग अंडर-19 में मिजापुर के प्रथम अरनव, द्वितीय काव्य जैन एवं तृतीय आर्यव ने स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में जानकी ने शिवानी को 21-19, 19-21, 23-21 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 वर्ग में आर्यन मोर्य ने मिजापुर के अक्षय गुप्ता को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में दिव्या राना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अंडर-13 वर्ग में खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग अंडर-15, 17 एवं 19 डबल्स में एक-एक टीम होने के कारण उन्हें प्रदर्शन मैच खिलाकर एंट्री फीस वापस कर दी गई। अंडर-13 डबल्स प्रतियोगिता में काव्य जैन एवं करनवीर, मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अरनव सरोहा ने द्वितीय एवं निवेद वंसल मेरठ तथा अर्य गुप्ता मेरठ ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत के लिए शानदार प्रयास किए। मुख्य अतिथि प्रमोद श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा डॉ. समय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षा में परीक्षा आवश्यक है, उसी प्रकार खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी खिलाड़ियों के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना सात दिन की प्रैक्टिस के बराबर अनुभव प्रदान करता है। कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, डॉ. सुबोध त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने मेरठ एवं मिजापुर से आए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दैनिक सूरज केसरी के लिए विशेष संवादाता मो० सुहैल की खास रिपोर्ट!

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon