नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

ईद उल अजहा पर अमन-शांति, कानून पालन व साफ-सफाई बनाए रखने की अपील

1 min read

*ईद उल अजहा पर अमन-शांति, कानून पालन व साफ-सफाई बनाए रखने की अपील, जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना की बैठक सम्पन्न!*

 

 

बुढ़ाना। (मो सुहैल/ संवाददाता) 26 मई प्राप्त समाचार के अनुसार जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना की स्थानीय इकाई की विशेष बैठक कैम्प कार्यालय “क़ासमी मंज़िल” पर नगर अध्यक्ष हाजी शराफत अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ईद उल अजहा के अवसर पर अमन-शांति, साफ-सफाई, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने तथा कुर्बानी से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की हिदायत दी गई। बैठक में जनगणना जागरूकता अभियान चलाने तथा जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग का समर्थन भी किया गया।

 

जमीयत उलमा-ए-हिंद जिला मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी मौ० आसिफ कुरैशी ने कहा कि ईद उल अजहा भाईचारे, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व है तथा सभी लोगों को शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाना चाहिए। हाफिज राशिद कुरैशी ने कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी करने से बचा जाए। उन्होंने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने एवं कानून का सम्मान करने की अपील भी की।

 

बैठक में वक्ताओं ने साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि कुर्बानी अथवा जानवरों से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड या वायरल न करें ताकि सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो। जनगणना को लेकर हाफिज तहसीन ने लोगों से सही जानकारी दर्ज कराने की अपील की तथा बताया कि जमीयत कार्यकर्ता मोहल्लों एवं गांवों में जनगणना जागरूकता अभियान चलाएंगे।

 

नगर अध्यक्ष हाजी शराफत अली ने मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को गाय संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा गाय के नाम पर समाज में नफरत और हिंसा का माहौल नहीं बनना चाहिए। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। अंत में देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ कराई गई। बैठक में हाफिज अब्दुल गफ्फार, मौलाना सालिम क़ासमी, मुफ्ती यामीन क़ासमी, इसरार कुरैशी, क़ारी नदीम, नौशाद काला कुरैशी, क़ारी अब्दुर्रहमान, अशरफ कुरैशी, हाफिज अरशद सहित अनेक लोग मौजूद रहे। दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र के लिए संवाददाता मो सुहैल की खास रिपोर्ट।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon