नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक आहूत की गई 


जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक आहूत की गई

___________________________________मुजफ्फरनगर 26 मई प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक जिलाधिकारी आवास सभागार कक्ष में आहूत की गई

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी,समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा प्रमुख क्षेत्र पंचायत जानसठ व मोरना एवं अन्य उपस्थित रहे ।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया कि व्यक्तिगत शौचालयों के पात्र लाभार्थियों का चयन कर धनराशि हस्तांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्वक शौचालय का निर्माण कराया जाए एवं जो शौचालय पूर्व में निर्मित कराए गए है उनकी क्रियाशीलता का सत्यापन करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत,खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता का भी सत्यापन करके रिपोर्ट प्रस्तुत करे इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर 90 ग्रामों का चयन करते हुए उनमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराकर सेग्रीगेशन सेंटर पर प्रथक्कीकरण करते हुए ओ एस आर प्राप्त की जाए और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उपरोक्त कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता पायी जाती है तो संबंधित विभाग के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon