नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 29, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

1 min read

*बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की*

 

*मुजफ्फरनगर, मई 29, विगत दिवस नई दिल्ली स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने आज मुजफ्फरनगर के शांति मदन हॉस्पिटल में अपनी मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का उद्घाटन बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर – डॉ. मुकेश पाटेकर तथा शांति मदन हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर के ओनर – डॉ. सहज गर्ग की उपस्थिति में किया गया।

 

डॉ. मुकेश पाटेकर प्रत्येक *महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे* तक शांति मदन हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप कंसल्टेशन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

इस अवसर पर *बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर – डॉ. मुकेश पाटेकर ने कहा*, “कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शुरुआती संकेतों की पहचान करना बेहतर उपचार परिणामों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि समय पर निदान सफल इलाज के सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता लगने और तुरंत उपचार शुरू होने से मरीजों के जीवित रहने की संभावना बढ़ती है और उनकी जीवन गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्प, काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि कैंसर के पूरे इलाज के दौरान उन्हें समग्र सहयोग मिल सके।”

 

*डॉ. मुकेश, ने आगे कहा*, “बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली में हम प्रत्येक मरीज की बीमारी की स्थिति और चरण के अनुसार एडवांस्ड कैंसर उपचार उपलब्ध कराते हैं। हमारी सेवाओं में प्रिसिशन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और एडवांस्ड मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं, जो मरीजों के लिए व्यक्तिगत उपचार योजनाएं तैयार करने में मदद करते हैं। मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड चर्चा के माध्यम से प्रत्येक मरीज को विशेषज्ञों की सामूहिक राय का लाभ मिलता है, जिससे समग्र, एविडेंस बेस्ड और पेशेंट सेंट्रिक कैंसर देखभाल सुनिश्चित होती है।”

 

*शांति मदन हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर के ओनर – डॉ. सहज गर्ग, ने कहा*, “हम क्षेत्र में एडवांस्ड ऑन्कोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ जुड़कर प्रसन्न हैं। यह सहयोग मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

 

*बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली*, न केवल विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर देता है, ताकि लोग बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बन सकें। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेंट सेंट्रिक दृष्टिकोण के साथ हॉस्पिटल का लक्ष्य केवल मरीजों के जीवनकाल को बढ़ाना नहीं, बल्कि उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार करना भी है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon