नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 30, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सुप्रिया लाइफसाइंस का वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन

1 min read

सुप्रिया लाइफसाइंस का वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन; चौथी तिमाही के राजस्व में 50% की वार्षिक बढ़ोतरी

30 मई 2026: सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड ने वित्‍त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी एक cGMP-अनुपालन व्‍यावसाय है, जिसका एपीआई मैन्युफैक्चरिंग में एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। सुप्रिया लाइफसाइंस मुख्य रूप से विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों के उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करती है, जिनमें एंटी-हिस्टामाइन, एंटी-एलर्जिक, विटामिन, एनेस्थेटिक, एंटी-अस्थमैटिक क्षेत्र शामिल हैं। कंपनी का व्‍यावसाय दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में फैला हुआ है।

वित्‍त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड के राजस्व में सालाना आधार पर 50.2% की शानदार बढ़त दर्ज की गई। यह Q4 FY25 के 184.11 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 276.53 करोड़ रुपये हो गया।

एबिटा Q4 FY26 में एबिटडा 97.62 करोड़ रुपये रहा, और एबिटा मार्जिन 35.3% दर्ज किया गया। जबकि Q4 FY25 में यह 67.58 करोड़ रुपये था और मार्जिन 36.7% रहा था।

कर पश्चात लाभ (PAT – शुद्ध लाभ): Q4 FY26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 74.23 करोड़ रुपये रहा, जो कि Q4 FY25 के 50.37 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी बेहतर है।

पीएटी मार्जिन Q4 FY26 में पीएटी मार्जिन 26.8% रहा, जो कि Q4 FY25 में 27.4% था।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 18.9% बढ़कर 827.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 696.48 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026 में एबिटा सालाना आधार पर 12.8% की वृद्धि के साथ 294.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 260.79 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष के लिए एबिटा मार्जिन 35.5% रहा।

वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष 11.3% की बढ़त के साथ 209.12 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में 187.96 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में पीएटी मार्जिन 25.3% दर्ज किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 27.0% था।

वित्त वर्ष 2026 के राजस्व में निर्यात का हिस्सा लगभग 82% पर मजबूत बना रहा। इसे ग्राहकों के साथ विविध संबंधों और रेगुलेटेड बाजारों में लगातार बढ़ती पहुंच से समर्थन मिला।

नतीजों के बारे में, सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड के एक्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन और पूर्णकालिक निदेशक, डॉ. सतीश वाघ ने कहा, “वित्‍त वर्ष 26 की चौथी तिमाही और चालू वर्ष के दौरान मजबूत प्रदर्शन हमारे प्रमुख चिकित्सीय क्षेत्रों में स्थिर मांग, रेगुलेटेड बाजारों में बेहतर पकड़ और संपूर्ण व्‍यावसाय में परिचालन पर किए गए लगातार फोकस को दर्शाता है। क्षमता उपयोग में सुधार, वैश्विक बाजारों में विस्तार और नए लॉन्च किए गए उत्पादों के योगदान ने इस वर्ष के दौरान विकास को मजबूती दी। वित्त वर्ष 2026 के दौरान, हमने क्षमता बढ़ाने की पहलों, रणनीतिक भूमि अधिग्रहण और हमारी अंबरनाथ फॉर्मूलेशन सुविधा में प्रगति के माध्यम से अपने विनिर्माण और आरएंडडी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जारी रखा। लिक्विड एनेस्थेटिक उत्पाद के व्यावसायिक उत्पादन, हमारी फिनिश्ड डोजेज क्षमताओं में प्रगति और बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर निरंतर ध्यान देने से हमारे व्यवसाय की नींव और मजबूत हुई है।


 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon