नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 30, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार के सानिध्य में मण्डलीय उद्योग बंधु की वर्चुअल बैठक संपन्न

1 min read

कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार के सानिध्य में मण्डलीय उद्योग बंधु की वर्चुअल बैठक संपन्न। सहारनपुर 30 मई प्राप्त समाचार के अनुसार मण्डल सहारनपुर में “मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी महोदय, सहारनपुर की अध्यक्षता में अपरान्ह 12.00 बजे वर्चुअल माध्यम से आयुक्त कार्यालय कैम्प में सम्पन्न की गयी। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग, सहारनपुर द्वारा किया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, मेरठ द्वारा बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र, पिलखनी में दुकानों के भूखण्डों के आवंटन हेतु ई-ऑक्शन से सम्बन्धित पत्रावली मुख्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीसीडा, कानपुर के समक्ष प्रस्तुत है, अनुमोदनोपरांत दिनांक 01.06.2026 के उपरांत ई-ऑक्शन की कार्यवाही की जायेगी। अध्यक्ष महोदय द्वारा मुख्यालय से अनुश्रवण कर शीघ्र ही ई-ऑक्शन की कार्यवाही पूर्ण की जाये।

 

जनपद शामली में शामली विजय चौक से औद्योगिक आस्थान तक 4 कि०मी० सड़क के चौड़ीकरण व डिवाईडर पर लाईटें लगाने के कार्य के संबंध में लोक निर्माण विभाग शामली द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी शामली की ओर से प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, उ०प्र० को पत्र प्रेषित किया गया है। उक्त कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में चौड़ीकरण / सुदृडीकरण हेतु कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। कार्य योजना के अन्तिमीकरण के उपरांत कार्य का नई दरों के आधार पर अनुमानित लागत रू0 60.00 करोड़ का आगणन गठित कर शासन को प्रेषित कर दिया जायेगा। अध्यक्ष महोदय द्वारा लोक निर्माण विभाग शामली को उक्त कार्य का आगणन शीघ्र ही शासन को प्रेषित किया जायेगा।

 

संयुक्त आयुक्त, राज्य कर द्वारा अवगत कराया गया कि सहारनपुर जोन में आई०टी०सी० रिफण्ड से संबंधित विगत 01 वर्ष में कुल 702 रिफण्ड आवेदन प्राप्त हुये हैं. जिसमें से 691 रिफण्ड आवेदनों को निस्तारित किया गया है, 11 रिफण्ड आवेदनों को आपत्ति लगाकर वापस किया गया है तथा कोई भी रिफण्ड आवेदन आपत्ति प्राप्त होने के उपरान्त लंबित नहीं है। सभी रिफण्ड आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुये ही अग्रिम कार्यवाही की जाती है। आयुक्त महोदय द्वारा उ०प्र० कोविड इमरजेंसी वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत मै० रामा इण्डस्ट्रीज बी-2 औद्योगिक आस्थान सुजडू-मुजफ्फरनगर को वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर को आयुक्त कार्यालय की ओर से शासन को पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देश दिये गये कि मण्डल के जनपदों के निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के उपरान्त लम्बित प्रकरणों का समय से निस्तारण किया जाये।

बैठक में श्री डॉ० रूपेश कुनार आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर, श्रीमती अन्जू रानी, संयुक्त आयुक्त उद्योग, श्री अजय त्रिपाठी उपायुक्त उद्योग-सहारनपुर, श्री आशीष कुमार, एसीआई-मुजफ्फरनगर, श्रीमती रितिका गुप्ता-उपायुक्त उद्योग-शामली, आईआईए से श्री प्रनोद सडाना, श्री सुनील सैनी-कन्वीनर, लघु उद्योग भारती से श्री अनुपम गुप्ता तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon