नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नगर कोतवाली पुलिस की वाहन चोरों से मुठभेड़

1 min read

नगर कोतवाली पुलिस की वाहन चोरों से मुठभेड़: बाइक लुटेरा हुआ लंगड़ा। मुजफ्फरनगर 2 जून प्राप्त समाचार के अनुसार *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर वाहन चोर अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*

 

❇️ *अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र व 03 मोबाईल फोन, 01 टैबलैट, 01 पे-टीएम मशीन(जनपद सहारनपुर से चोरी) बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 01.06.2026 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शाहबुद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 02 मोटरसाइकिलें आती दिखाई दीं जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिलों को मिमलाना जाने वाले रास्ते पर मोड़ कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर उक्त दोनो मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा कर गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिलों पर सवार 02 व्यक्ति मोटरसाइकिलों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी । जिसमें एक बदमाश मुकेश ठाकुर पुत्र लल्लू ठाकुर घायल हो गया तथा 01 अभियुक्त को कॉम्बिंग के दौरान मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 03 मोबाईल फोन , 01 टैबलैट, 01 पे-टीएम मशीन व 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-*

*1.* मुकेश ठाकुर पुत्र श्री लल्लू ठाकुर निवासी गाजीपुर मण्डी थाना गाजीपुर मण्डी पूर्वी दिल्ली (घायल) ।

*2.* अमित कश्यप पुत्र उदयवीर कश्यप निवासी खिचडीपुर थाना गाजीपुर मण्डी पूर्वी दिल्ली मूल पता ग्राम मलेडी थाना गढी पुख्ता शामली ।

 

*बरामदगीः-*

✔️ 03 मोबाईल फोन , 01 टैबलैट, 01 पे-टीएम मशीन (जनपद सहारनपुर से चोरी)

✔️ 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल नं0 UP 12 AZ 7655 (थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 248/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित)

✔️ 01 अपाचे मोटरसाइकिल नं0 DL 5 S DA 1972 (घटना में प्रयुक्त)

✔️ 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश ठाकुर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:–*

*1.* मु0अ0स0-248/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर ।

*2.* मु0अ0स0 07/2025 थाना 305 बीएनएस थाना लाजपत नगर दिल्ली ।

*3.* मु0अ0स0 353/2024 थाना 380/457 भादवि थाना जगतपुरी दिल्ली ।

*4.* मु0अ0स0 19160/2024 थाना 305(बी)/317(2) थाना प्रीत विहार दिल्ली ।

*5.* मु0अ0स0 180/2025 थाना 303(2) थाना लाजपत नगर दिल्ली ।

*6.* मु0अ0स0 282/2026 थाना 305ए/317(2) बीएनएस थाना सदरबाजार सहारनपुर ।

*7.* मु0अ0स0 118/2025 थाना 305/331(3) बीएनएस थाना लाजपतनगर दिल्ली ।

*8.* मु0अ0स0 20647/2025 थाना 305/317(2) बीएनएस थाना कीर्तिनगर दिल्ली ।

*9.* मु0अ0स0 054/2016 थाना 380/457 भादवि थाना महाराना प्रतापनगर भोपाल मध्य प्रदेश ।

*10.* मु0अ0स0 013/2016 थाना 380/457 भादवि थाना गोला मन्दिर ग्वालियर मध्य प्रदेश ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त अमित कश्यप उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:–*

*1.* मु0अ0स0-248/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर ।

*2.* मु0अ0स0 149/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद ।

*3.* मु0अ0स0 124/2025 धारा 303(2)/317(2)/318(4)/336(3) बीएनएस थाना अंकुर विहार गाजियाबाद ।

*4.* मु0अ0स0 282/2026 थाना 305ए/317(2) बीएनएस थाना सदरबाजार सहारनपुर ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*2.* उ0नि0 श्री सोनू कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*3.* उ0नि0 श्री आयुष्मान शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*4.* का0 303 विनीत कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*5.* का0 1533 अंकित थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*6.* का0 2346 मनवीर सिहं थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*7.* का0 344 अजय कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon