नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं

1 min read

*उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

मुजफ्फरनगर 5 जून प्राप्त समाचार के अनुसार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 05.06.2026 को जिला पंचायत सभागार, मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जा चुकी है। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा कोषागार/स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव एवं परिवहन हेतु भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा से संबंधित समस्त गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी, जहां पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्र की लोकेशन एवं वहां तक पहुंचने का मार्ग आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे अभ्यर्थियों व राहगिरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षा स्थल एवं बैग/अन्य सामान सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, परीक्षा के पुलिस नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रशासनिक नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अपर जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, सैक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon