नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वामा सारथी” के अंतर्गत पुलिस परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

1 min read

*”वामा सारथी” के अंतर्गत पुलिस परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया सम्मानित।*

 

“उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी” द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवारों के 03 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

 

🔸 वामा सारथी मुख्यालय, लखनऊ द्वारा इन छात्र-छात्राओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन किट (बैग, कैप, टी-शर्ट आदि) जनपद को उपलब्ध कराई गई थी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

🔸 इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस परिवारों के बच्चे सीमित समय एवं चुनौतियों के बावजूद अनुशासन, परिश्रम एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत, समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

 

🔸 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने वामा सारथी द्वारा पुलिस परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों ने वामा सारथी एवं मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

*साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को “वामा इको चैंप्स” की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में इन मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया गया।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon