नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

देहात कप्तान अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस द्वारा

1 min read

देहात कप्तान अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 शातिरों शातिरों को किया गिरफ्तार।*

 

शाहपुर मुजफ्फरनगर 8 जून क्राफ्ट समाचार के अनुसार *कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 01 स्वीफ्ट कार व 25.33 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा(अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रूपये) बरामद।*

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा”- “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 07.06.2026 को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले कुछ अभियुक्त ग्राम खतौला मोड की तरफ से आने वाले है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना शाहपुर पुलिस ग्राम खतौला की तरफ से आने वाले संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग करने लगे। इसी दौरान ग्राम माण्डी की और से एक गाडी आते हुए दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार वाहन को मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया तथा घेराबंदी कर खतौला मोड़ के पास ग्राम कुटबा-कुटबी मार्ग पर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार एवं 25.33 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा (अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख रुपये) बरामद किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* पवन पुत्र श्री चन्द उपसरिया निवासी ग्राम सिखेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 40 बर्ष

*2.* विपिन पुत्र बलजोत सिंह निवासी ग्राम आदमपुर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 35 बर्ष

*3.* अमित कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम सावली थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 32 बर्ष

*4.* मनीष पुत्र अजीत निवासी ग्राम आदम पुर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 25 बर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 25.33 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा (अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रूपये)

✔️ 01 स्वीफ्ट कार डीएल 01सी एजी 3856

✔️ 01 पिठ्ठू बैग

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 159/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि उन्होंने बरामद डोडा पाउडर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में एक अज्ञात राहगीर व्यक्ति से खरीदा था। वे उक्त डोडा पाउडर को विभिन्न स्थानों पर राह चलते व्यक्तियों को बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी वे इसी उद्देश्य से डोडा पाउडर को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 337/23 धारा 8/18 धारा एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0 88/22 धारा 8/15 धारा एनडीपीएस एक्ट थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0 112/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

*4.* मु0अ0सं0 199/15 धारा 60 एक्स एक्ट थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

*5.* मु0अ0सं0- 159/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

अन्य अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 श्री अभिषेक गुप्ता थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री अनिकेत धारीवाल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 704 प्रेमचन्द थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1071 मौ0 आलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 413 शिवम यादव शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 2142 सोमवीर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 2376 चन्द्रवीर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon