नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

गोरखपुर के 10 शारीरिक शिक्षक का यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कोच के प्रशिक्षण के लिए चयन


*गोरखपुर के 10 शारीरिक शिक्षक का यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कोच के प्रशिक्षण के लिए चयन*

गोरखपुर 8 जून। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कोच एजुकेशन लेवल 1 का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 20 जून तक त्यागराज स्टेडियम,दिल्ली में संपन्न होगा।

जनपद गोरखपुर से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 10 शारीरिक शिक्षकों का चयन हुआ है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 20 जून में संपन्न होगा।जिसमें जय हिंद यादव(भटौली इंटर कॉलेज भटवली), अभय प्रताप सिंह( महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज),जयप्रकाश यादव (डीएवी इंटर कॉलेज) तथा रविंद्र यादव (जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बांसगांव) , डॉ अरुणेंद्र राय (राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज गोरखपुर), संतोष कुमार सिंह (जनता इंटर कॉलेज दुबौली), आलोक कुमार श्रीवास्तव (ग्रामोदय इंटर कॉलेज बढ़ायापार),अमीरुद्दीन अंसारी (मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी), हरिकेश यादव( स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, मौजा पकड़ी),मोहन कुमार (मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भगवानपुर) से प्रतिभाग करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत के पारंपरिक खेल कुश्ती के विभिन्न आधुनिक कौशल एवं नवीन तकनीक सिखाया जाएगा।

शारीरिक शिक्षकों में कुश्ती खेल के व्यावसायिक कौशल पद्धति का विकाश एवं ग्रास रूट लेवल पर विद्यालयी बच्चों को खेल के प्रति अभिरुचि पैदा करना तथा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत के खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का कौशल सिखाया जाएगा।

मंडल की इस उपलब्धि पर सतीश सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर ने कहा कि जनपद गोरखपुर से माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं शारीरिक शिक्षकों के प्रशिक्षण से आगामी सत्र में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में सहायक होगा।

अजीत कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर ने भी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद गोरखपुर खेल के क्षेत्र में नित्य नवीन प्रतिमान स्थापित कर रहा है। माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को शारीरिक शिक्षकों के प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon