नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 11, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह का सपा नेता मुफ्ती जुल्फीकार के आवास पर स्वागत


*रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह का सपा नेता मुफ्ती जुल्फीकार के आवास पर स्वागत*

 

*सांसद मोहिबुल्लाह से मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म व भेदभाव पर संसद में आवाज उठाने की मांग*

मुजफ्फरनगर

समाजवादी पार्टी के रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह का मुजफ्फरनगर आगमन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फीकार के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।

सपा सांसद मोहिबुल्लाह ने मुफ्ती जुल्फीकार के आवास पर सपा व सामाजिक संगठन के नेताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोगों को मिलकर देश में फैली नफरत व भेदभाव को मिटाकर एकता,सौहार्द से देश को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ व वोट को हड़पने के लिए भाजपा सरकार ने शिक्षा नौकरी, रोजगार व जनता के हितों के कार्यों को अनदेखी कर नफरत के एजेंडे का आगे बढ़ाया है। मुस्लिमों के उत्पीड़न मस्जिद व मदरसों पर हमले बढ़ना देश के सौहार्द के साथ खिलवाड़ है जिससे सभी को मिलकर लड़ना होगा।

सपा नेता मुफ्ती जुल्फीकार सपा नेता अब्दुल्ला राणा, फलाह ए इंसानियत के अध्यक्ष कारी खालिद व सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि मुस्लिमों के उत्पीड़न व भेदभाव की इंतहा पार की जा रही है,भाजपा सरकार में मुस्लिम असुरक्षा व भेदभाव का सामना कर रहा है इस हालात को उन्होंने मजबूती से संसद में उठाने की अपील की।

इस दौरान सपा नेता नासिर खान,मौलाना फसी हैदर, हसन नवाज,अमीर आज़म कुरैशी,हाजी नौशाद कुरैशी, अदनान एडवोकेट, हाजी आजम आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon