चोरी डकैती लूट करने वाले कुख्यात से बुढ़ाना पुलिस की मुठभेड़: लंगड़ा हो गया शातिर
1 min read
चोरी डकैती लूट करने वाले कुख्यात से बुढ़ाना पुलिस की मुठभेड़: लंगड़ा हो गया शातिर
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 10 जून प्राप्त समाचार के अनुसार *थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा लूट/चोरी/डकैती करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घयल अवस्था में किया गया गिरफ्तार।*
❇️ *अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, प्र0नि0 थाना बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 10.06.2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस खतौली-बुढ़ाना रोड पर बसी गेट के सामने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। किन्तु उक्त व्यक्ति पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल को ईख के खेत की ओर मोड़कर भागने लगा। कच्चा रास्ता होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्वयं को पुलिस से घिरता देख बदमाश ईख के खेत में घुस गया तथा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग करने लगा। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर बसी गेट के सामने स्थित ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध शस्त्र तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0सं0-246/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/28 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* आदिल पुत्र इस्लाम निवासी मौहल्ला सरवट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
✔️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल।
*पूछताछ का विवरण-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पूर्व में जनपद शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर में लूट, चोरी तथा डकैती की विभिन्न घटनाओं में संलिप्त रहा है। आज वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, कि पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त आदिल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 500/2023 धारा 379/411 भादवि0 थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
*2.* मु0अ0सं0- 109/2015 धारा 307 भादवि0 थाना ननौता जनपद सहारनपुर।
*3.* मु0अ0सं0- 111/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना ननौता जनपद सहारनपुर।
*4.* मु0अ0सं0- 120/2015 धारा 395/397/412 भादवि0 चालानी थाना भवन जनपद शामली।
*5.* मु0अ0सं0- 449/2024 धारा 305(।)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना भवन जनपद शामली।
*6.* मु0अ0सं0- 487/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना भवन जनपद शामली।
*7.* मु0अ0सं0- 157/2019 धारा 328 भादवि0 थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*8.* मु0अ0सं0- 246/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 श्री सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री मोहित कुमार तेवतिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 ललित कसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1015 पवन कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 47 कपिल कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* रि0का0 2014 मनोज कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।


