नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओ की तकनीकि जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ

1 min read

उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओ की तकनीकि जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषको की आय को दोगुना करने हेतु जानकारी प्रदान की गई

==================================

जैविक अनाज उत्पादन हेतु प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिये किसानों को किया प्रेरित

==================================

मुजफ्फरनगर दिनांक 11 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” आधारित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग तीन विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतो विकास खण्ड खतौली के ग्राम भंयागी चंदसीना, विकास खण्ड पुरकाजी के ग्राम शेरपुर, तुगलकपुर एंव विकास खण्ड जानसठ के ग्राम मेंहलकी, सलारपुर पर कृषि विभाग के कर्मचारियो एंव कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा के वैज्ञानिक की संयुक्त टीम के साथ तकनीकि जानकारी प्रदान करने का अभियान के अन्तर्गत कृषको को किया जागरूक। प्रमोद सिरोही उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओ की तकनीकि जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषको की आय को दोगुना करने हेतु मनोयोग से प्रयास करते हुये विकास खण्ड जानसठ के ग्राम सलारपुर मे कार्यकम मे कृषको को फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुऐ कृषको की समस्याओ एंव जिज्ञासाओ का भी निराकरण किया गया। कृषि विभाग उ०प्र० सरकार द्वारा अनुमोदित तथा आई०टी०आई० रूडकी के तकनीकि मागदर्शन में कम्पलाइंस कार्ट प्रा०लि० नोयडा (Compliance Kart Pvt.Ltd, Noida) के संयुक्त तत्वावदान में डा० एकता मिश्रा द्वारा किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना क सबन्ध मे कृषको को जानकारी प्रदान की गई है, तथा कार्यक्रम मे अत्यधिक संख्या मे कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा० पूजा ने कृषको को अपनी फसल मे रासायनिक उर्वरको एंव कृषि रक्षा रसायनो का प्रयोग कम करने तथा मृदा, जलवायु, जल स्रोत्रो को प्रदुषित होने से बचाने हेतु तथा जैविक अनाज उत्पादन हेतु प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिये प्रेरित किया गया। किसानो को जैविक खेती अपनाते हुए अनाज के महत्व सम्बन्धी महत्वपूर्ण तकनीकि जानकारी प्रदान की गई। मृदा सुधार एंव फसलोत्पादन हेतु हरी खाद, जैव उर्वरको के बारे मे विस्तृत जानकारी के साथ-साथ फसलो की उन्नत खेती की तकनीकी की जानकारी व मृदा प्रबंन्धन, जल प्रबंन्धन आदि की जानकारी भी प्रदान की गयी।

कृषि विभाग से श्री मनोज कुमार प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी के द्वारा कृषको को मृदा परीक्षण परीणाम के आधार पर उर्वरको के प्रयोग करने एंव श्री शुभम वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई करने हेतु, श्री सन्दीप कुमार प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी, बीज शोधन के साथ समय से फसलो की बुवाई हेतु तकनीकि जानकारी प्रदान की गई।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon