राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने
1 min read
राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने उद्घाटन कर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
सहारनपुर 15 जून प्राप्त समाचार के अनुसार खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन, लखनऊ एवं उ0प्र0बाॅक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका बाॅक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 15 से 18 जून, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता उद्घाटन के मुख्य अतिथि डा0रूपेश कुमार, आयुक्त महोदय सहारनपुर मण्डल को श्री राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा विशिष्ट अतिथि श्री मुकुल मनोहर गोयल, महानगर अध्यक्ष सम्पूर्ण उ0प्र0उधोग व्यापार मण्डल को श्री अमित जैन अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ सहारनपुर द्वारा बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा श्री प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक ने मुख्य अतिथि को तथा श्री लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने विशिष्ट अतिथि को पट्का पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुूख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रतियोगिता को खेल भावना के साथ खेले एवं अपने जिला, प्रदेश एवं देश व अपने माता पिता का नाम रोशन करे साथ ही साथ खिलाड़ियों को सरकार द्वारा खेल कोटे के अन्र्तगत राजपत्रित अधिकारी की नौकरी भी दी जा रही है और आप लोागो में से ही कोई आगे चलकर अधिक परिश्रम करने वाले खिलाड़ी राजपत्रित अधिकारी बने ऐसी शुभकामनांए दी। मुख्य अतिथि द्वारा श्री राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल को प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी तत्पश्चात प्रतियोगिता के उद्घाटन की विधिवत् घोषण की। क्रीड़ाकिारी सहारनपुर मण्डल एवं श्री अमित जैन अध्यक्ष जिला बाक्सिग संघ द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
श्री अमित जैन, अध्यक्ष जिला बाक्सिग संघ सहारनपुर, श्रीमती रितु देवी, सचिव जिला बाक्सिग संघ सहारनपुर, श्री लाल धर्मेन्द्र प्रताप एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री जयेन्द्र भारोत्तोलन प्रशिक्षक, श्री आदेश कुश्ती प्रशिक्षक, श्री सन्नी जिम प्रशिक्षक, सुश्री प्रीति किक्रेट प्रशिक्षक, श्रीमती प्रियंका ताइक्वाण्डो प्रशिक्षिका, श्री रूपेश जूडो खेलो इण्डिया प्रशिक्षक, श्री आकाश बैडमिन्टन प्रशिक्षक, श्री गौरव शूटिग प्रशिक्षक, सुश्री सुप्रिया जिम प्रशिक्षक स्टेडियम आदि गणमान्य उपस्थित रहें।
क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका बाॅक्सिग प्रतियोगिता परिणाम दिनांक- 15.06.2026
प्रदेशीय सबजूनियर बालिका बाॅक्सिग प्रतियोगिता में कुल 13 मण्डलों से 76 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 40-43 कि.ग्रा.भार वर्ग में लखनऊ मण्डल से अनिका गोयल बनाम हादिया तारिक अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें हादिया तारिक अलीगढ़ दूसरे राउण्ड में विजयी रही। दूसरा मुकाबला 43-43 कि.ग्रा. भार वर्ग में मेरठ मण्डल से दिया बनाम वर्चा सुप्ता देवीपाटन मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वर्चा सुप्ता देवीपाटन 4-1 से विजयी रही।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- 1-श्री सोमप्रकाश शर्मा (अलीगढ़) 2-श्री पवन कुमार (वाराणसी), 3-श्री संजय गुप्ता (कानपुर), 4-श्री मनीष हजरिया (कानपुर), 5-श्री राॅबिन सिंह (मेरठ), 6-श्री अंकित गुप्ता (प्रयागराज), 7-श्री राजबहादुर (आगरा), 8-श्रीह विवेक ढाका (बागपत), 9-सुश्री कंचन भारती (कानपुर), 10-सुश्री कविता (मुरादाबाद), 11-सुश्री सोनम (गौतमबुद्वनगर), 12-सुश्री ननिका लिम्बू (वाराणसी)।


