महेश नवमी एवं गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत
1 min read
महेश नवमी एवं गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत: डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दलबल के साथ शुक्रतीर्थ में किया पैदल भ्रमण दिए दिशा निर्देश। शुक्रताल मुज़फ्फरनगर 18 जून प्राप्त समाचार के अनुसार*आगामी महेश नवमी एवं गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल गंगा घाट का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
महेश नवमी एवं गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल गंगा घाट का आज दिनांक 17.06.2026 को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, गोताखोरों एवं जल पुलिस की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं तथा पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
*इसके अतिरिक्त दिनांक 28.06.2026 को समनदास आश्रम, शुक्रताल में पूज्य गुरु ज्ञान भिक्षुक दास जी की 66वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत आश्रम संचालकों एवं आयोजकों के साथ वार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा आयोजकों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंडारकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, उपजिलाधिकारी जानसठ श्रीमती रश्मि लाम्बा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


