12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने
1 min read
12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने लिया जायजा दिए निर्देश। मुजफ्फरनगर 20 जून प्राप्त समाचार के अनुसार मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आज भोपा रोड स्थित होटल प्लासा में मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने तैयारियों की बैठक संपन्न।
मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने योग दिवस पर सभी जगह साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के भव्य और सफल आयोजन को लेकर आज सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में भोपा रोड स्थित होटल प्लासा में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंडलायुक्त को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा 12 वां योग दिवस की जा रही सभी तैयारियों के संबंध अवगत कराया । इस दौरान जनपद के जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि योग दिवस को लेकर जिले में सभी तैयारियों हेतु सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है, जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा योग दिवस पर योग अभ्यास की तैयारी पूर्ण हो गई। उन्होंने अवगत कराया कि 12वां योग दिवस का मुख्य आयोजन स्थल दिनांक 21 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में माननीय कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल जी एवं की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। सूकतीर्थ में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल एवं मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर /जनपद के नोडल अधिकारी की गरिमामय में उपस्थिति में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न होगा इसके साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग अभ्यास के शिविरों के आयोजन किया जाएगा।
योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से स्पोर्ट स्टेडियम एवं शुक्रताल, पुलिस लाइन नगर पालिका मुजफ्फरनगर शहीद नगर पंचायतो में किया जाएगा।
आम जनमानस, स्वैच्छिक संगठनों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है। मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने योग दिवस पर सभी जगह साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं को निर्देशित किया । उन्होंने निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों के लिए पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल टॉयलेट और प्राथमिक चिकित्सा की चाक-चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया योग दिवस पर योगाभ्यास निर्धारित समय किया जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि योग दिवस को एक जन-आंदोलन का रूप दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।
जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरी तरह सफल और अनुकरणीय रहेगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा,जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारी,आयुष विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


