मुजफ्फरनगर के शुक्रधाम में कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार के सानिध्य में
मुजफ्फरनगर के शुक्रधाम में कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्यता से हुआ संपन्न। शुक्रताल मुजफ्फरनगर 21 जून प्राप्त समाचार के अनुसार डॉ वीरपाल निर्वाल एवं मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार की गरिमामय में उपस्थिति में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन गंगा तट शुक्रताल में किया गया
_________________________
_______________
मा० जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल एवं मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार द्वारा श्री धनवन्तिरी पूजन एवं दीप प्रज्वल्लन कर योगा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से न केवल हमारा शरीर निरोग रहता है, और हमारा मस्तिष्क भी पूर्णतः स्वस्थ और रहता है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, उपजिलाधिकारी जानसठ, तहसीलदार जानसठ, आयुष विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारी/ कर्मचारीके तथा चिकित्सकगण, जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी, वन क्षेत्र अधिकारी मोरना, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
योग अभ्यास कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा उदघोषित भाषण का लाइव प्रसारण गंगा तट शुक्रताल पर दिखाया गया।
तदोपरान्त कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास योग प्रशिक्षक द्वारा किया गया।
