नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी

1 min read

सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी

________________________

मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 2026 माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में आज डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर द्वारा जिला कारागार मुजफ्फरनगर की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियों को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत / जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Right Menu Icon