नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

तहसील सदर पुरकाजी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया।

1 min read

तहसील सदर पुरकाजी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया।

—————————————-

मुजफ्फरनगर 03 अक्टूबर 2026 जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से, जनपद के क्षेत्र पुरकाजी में 03 स्थानों पीएम० श्री राजकीय इण्टर कॉलेज पुरकाजी, श्री प्राण नाथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुरकाजी एवं पी०एम० श्री कम्पोजिट पुरकाजी, तहसील सदर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम संस्कृति विभाग के कलाकार श्री मोनू त्यागी के नेतृत्व/उपस्थिति में कलाकारों की टोली द्वारा, मंचन/नाटक के माध्यम से आमजन/लोगों को सरकार द्वारा जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए, सरकार द्वारा देशहित में किए गए कार्यों एवं किये जा रहे कार्यों की भी नाट्य प्रस्तुति/अभिनय के द्वारा जानकारी दी। कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी तथा उनके द्वारा कलाकारों एवं सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Right Menu Icon