नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जनपद के समस्त कृषक भाईयो से अपील की गई कि किसान भाई फसल अवशेष को न जलाये

1 min read

जनपद के समस्त कृषक भाईयो से अपील की गई कि किसान भाई फसल अवशेष को न जलाये। फसल अवशेष यथा गन्ने की पत्ती एवं पराली आदि को खेत मे ही ई-सीटू के यन्त्रो के माध्यम से कटाई करके मिट्टी मे मिलाये

________________________

 

मुजफ्फरनगर 05 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर ईन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ कॉप रेजीड्यू योजनान्तर्गत फसल अवशेष न जलाये जाने के सम्बन्ध मे जनपद के कम्बाईन हार्वेस्टर स्वामियो एवं कृषक उत्पादक संगठनो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक की। जिसमे जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित कम्बाईन हार्वेस्टर के स्वामियो को निर्देशित किया कि जनपद मे कोई भी कम्बाईन बिना सुपर स्ट्रॉ मैनेजमैन्ट सिस्टम के न चलाया जाये। साथ ही साथ जिलाधिकारी जनपद के समस्त कृषक भाईयो से अपील की गई कि किसान भाई फसल अवशेष को न जलाये। फसल अवशेष यथा गन्ने की पत्ती एवं पराली आदि को खेत मे ही ई-सीटू के यन्त्रो के माध्यम से कटाई करके मिट्टी मे मिलाये। जिलाधिकारी द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्तर से जनपद के कृषको को फसल अवशेष न जलाये जाने हेतु जागरूक करना सुनिश्चित करे। बैठक मे उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, पंजाब नैशनल बैंक, के०वी० के० चित्तौडा के वैज्ञानिक, डी०डी०एम० नाबाई आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Right Menu Icon