नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस सिपाही पद हेतु लिखित परीक्षा: मुजफ्फरनगर मैं परीक्षा केन्द्रों का एडीजीपी डीके ठाकुर ने किया निरीक्षण दिए कड़े निर्देश

1 min read

मुजफ्फरनगर 18 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन, मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया एस0डी0 इण्टर कॉलेज का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा दिनांक 17.02.2024 एवं 18.02.2024 को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है । जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा का आयोजन 24 परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है । आरक्षी नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा को जनपद में पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 18.02.2024 को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन, मेरठ श्री ध्रुवकान्त ठाकुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक सिंह द्वारा एस0डी0 इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैन, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों का पहचान पत्र सत्यापन के पश्चात ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए, किसी भी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दी जाए, इसके अतिरिक्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर कडें सुरक्षा प्रबंध किए हैं । सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल तथा परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए गये है । परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है । परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिये ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon