बुढाना पुलिस की जबरदस्त उपलब्धि: लाखों रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
1 min read
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 18 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार
▶️ पंजाब राज्य से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही लगभग 22 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, 02 अभियुक्त 402 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी के लिए प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट लगे ट्रक के साथ गिरफ्तार। 
▶️ अभियुक्तगण पुलिस से बचने के लिए अवैध शराब को लकडी के बुरादा के कट्टों के नीचे छिपा कर करते थे तस्करी। 
जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक बुढाना श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.02.2024 को दौराने चैकिंग 02 अन्तरराज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तगण को परासौली पुलिस चौकी के सामने से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण के कब्जे से पंजाब राज्य से लायी जा रही करीब 22 लाख रूपये कीमत की 402 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त ट्रक मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सतनाम पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम मलीया थाना सदर जनपद तरनतारण पंजाब।
*2.* गुरुसेवक पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम मलीया थाना सदर जनपद तरनतारण पंजाब।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 402 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू मार्का फोर सैल इंन पंजाब ( कीमत करीब 22 लाख रूपये )।
✅ तश्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक मय फर्जी नम्बर प्लेट।
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग पंजाब राज्य से अवैध शराब भरकर लकडी के बुरादो के कट्टो के नीचे छिपा कर पंजाब से हरियाणा, उत्तरप्रदेश के रास्ते होते हुए बिहार राज्य लेकर जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए हम लोग ट्रक के ऊपर फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेते थें। हम लोग यह शराब भंवरलाल पुत्र नामालूम निवासी उदयपुर राजस्थान व गोल्डी पुत्र नामालूम निवासी पटियाला पंजाब के कहने पर पंजाब से भरकर बिहार ले जा रहे थें। जिसको पहुचानें के लिए हमे पैसें दिए जाते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 श्री आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 370 राजकुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 408 अंकित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 2099 अंकुर कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 1573 रविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 292 बलजीत सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

