मुजफ्फरनगर में एमएलसी हेतु मतदान में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा जिला अध्यक्ष जिया के बीच हुई झड़प
1 min read
मुजफ्फरनगर में एमएलसी हेतु मतदान में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा जिला अध्यक्ष जिया के बीच हुई झड़प: एक दूसरे पर बूथ कैपचरिंग का आरोप। मुजफ्फरनगर 23 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज विधान परिषद सदस्य हेतु हो रहे मतदान में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और मुजफ्फरनगर के नगर विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ज़िया अहमद के बीच जबरदस्त नोंकझोंंक का समाचार मिला है। मिली जानकारी के अनुसार आज एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र डीएवी कॉलेज मैं शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था तभी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया आ गए और उनके साथ उनके कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में आ गए कुछ देर बाद ही नगर विधायक मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी अपने समर्थकों को कोई साथ एमएलसी चुनाव मतदान केंद्र पर आ गए एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पर बूथ कैपचरिंग और फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी का नकली कार्ड बनवाकर बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर मिले जिनका उन्होंने विरोध किया मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया पर गुंडागर्दी और गड़बड़ी का खुलेआम आरोप लगाया बदले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया क्रोधित हो गए और आग बबूला हो गए और तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप भारतीय जनता पार्टी और मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर लगाने लगे इस दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक झोक धक्का मुक्की भी हुई और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जाने लगे मुजफ्फरनगर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया ने खुले तौर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर बूथ कैपचरिंग का सीधा-सीधा आरोप लगाया है जबकि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और सपा जिला अध्यक्ष जिया पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है कुल मिलाकर एमएलसी चुनाव मतदान केंद्र पर आज जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था जनता में बहुत ही गलत संदेश दोनों पार्टियों का गया है


