नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम उमेश मिश्रा,एसएसपी सूरज कुमार राय की मुस्तैदी

1 min read

डीएम उमेश मिश्रा,एसएसपी सूरज कुमार राय की मुस्तैदी: मुजफ्फरनगर में निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो गया एमएलसी हेतु मतदान: सुदृढ़ रही सुरक्षा। मुजफ्फरनगर 23 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

जनपद मुजफ्फरनगर में चल रहे एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय एवं पर्यवेक्षक श्री राजशेखर (आईएएस) द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्र बघरा एवं डीएवी इंटर कॉलेज का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती, मतदाताओं के सुगम आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय द्वारा मतदान ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी श्री उमेश कुमार द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। मतदान केन्द्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतदान प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाए। पर्यवेक्षक श्री राजशेखर (आईएएस) द्वारा भी मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्वाचन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गंभीर सिंह नगर मजिस्ट्रेट श्री दीपक पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्राप्त समाचार के अनुसार समाचार लिखे जाने तक जनपद में 2 बजे तक कुल 56 मतदेय स्थल पर

स्नातक 42.10% प्रतिशत मतदान हुआ है।

शिक्षक 33.65% प्रतिशत मतदान हुआ है।

प्राप्त समाचार के अनुसार समाचार लिखे जाने तक जनपद मुजफ्फरनगर में चल रहे एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर, वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला एवं ब्लॉक जानसठ स्थित मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon