नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 2, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

1 min read

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

 

1नवंबर 2026: पंजाब नैशनल बैंक द्वारा प्रतिवर्ष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से पूर्व वाले सप्ताह में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष, बैंक 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” विषय के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इन्हीं गतिविधियों के क्रम में, पंजाब नैशनल बैंक के अंचल कार्यालय, दिल्ली द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) श्री अशोक चंद्र ने किया। इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री डी. सुरेन्द्रन, कार्यकारी निदेशक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सुमेश कुमार, अंचल प्रबंधक (दिल्ली) श्री राजेश भौमिक एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अमर पुलिस शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता की शपथ दिलाई।

तत्पश्चात प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक चंद्र, कार्यकारी निदेशक श्री डी. सुरेन्द्रन, कार्यकारी निदेशक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से इस अवसर पर एक ‘वॉकाथॉन’ का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का समापन अंचल कार्यालय, दिल्ली के अंचल प्रबंधक श्री राजेश भौमिक द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon