नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 2, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नाबार्ड: सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन

1 min read

नाबार्ड: सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन

 

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” विषय के अंतर्गत किया जा रहा है।

 

29 अक्टूबर 2026: सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन को नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री जी. एस. रावत, उप प्रबंध निदेशक डॉ. ए. के. सूद तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री यू. दिनेश शनभाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित नारों वाली तख्तियाँ लेकर “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” का संदेश प्रसारित किया।

नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. शाजी कृष्णन वी ने 26 अक्टूबर 2026 को कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के संदेशों का वाचन वरिष्ठ अधिकारियों और नाबार्ड के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री यू. दिनेश शनभाग द्वारा किया गया।

नाबार्ड ने नेशनल बैंक स्टाफ कॉलेज, लखनऊ के सहयोग से देशव्यापी व्यापक मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का आयोजन किया। इन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आईटी, साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता, सार्वजनिक खरीद तथा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वर्चुअल सत्र आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य संगठन में जागरूकता बढ़ाना और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था।

नाबार्ड के प्रधान कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें नारा लेखन, तात्कालिक भाषण, प्रतिभा खोज, विषयगत प्रश्नोत्तरी, चित्रकला आदि शामिल थे। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को सतर्कता के विषय पर सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया गया।

17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे सतर्कता अभियान के दौरान नाबार्ड ने सतर्कता शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल भी शुरू किया।

निवारक सतर्कता के प्रति जागरूकता को और मजबूत करने के लिए नाबार्ड ने कई प्रभावशाली जन-जागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित कीं। इनमें देशभर में ग्राम सभाओं का आयोजन तथा स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार एवं कार्यशालाएँ शामिल थीं। इन पहलों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक आचरण की संस्कृति को बढ़ावा देना था।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त, देशभर में नाबार्ड के कर्मचारियों को एसएमएस संदेश भेजे गए, जिनमें व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया गया।

 

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon