नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी की अध्यक्षता जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह नवम्बर की बैठक विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुई

1 min read

जिलाधिकारी की अध्यक्षता जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह नवम्बर की बैठक विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुई

_______________________________

मुजफ्फरनगर 25 नवंबर 2026 जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह नवम्बर की बैठक विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक में प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्कूलों में ए०आर०टी०ओ० को अनफिट वाहन प्रयोग में न लिया जाये हेतु निर्देशित किया गया तथा इस सम्बन्ध में समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्यों पर तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग / एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने एन०एच०ए०आई० से सम्बन्धित मार्गों पर वृक्षों की कटाई-छटाई की कार्यवाही किये जाने एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को निर्देशित किया । उन्होंने समस्त गन्ना मिल स्वामियों के साथ बैठक कर गन्ना ढुलाई का कार्य केवल ट्रकों के माध्यम से किये जाने हेतु गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सर्दी के मौसम के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उददेश्य से समस्त समस्त श्रेणी के मार्गों को गढडामुक्त किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग/एन०एच०ए०आई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं तथा को तत्काल बन्द करने तथा जो स्कूली बसे अनफिट है,वह सड़क पर दिखाई ना दें, उन्हें चेक करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग श्री सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon