जनगणना एवं स्व-गणना कार्य की समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी श्री गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
1 min read
जनगणना एवं स्व-गणना कार्य की समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी श्री गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
1 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले फील्ड कार्य के लिए प्रगणकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
__________________________
समय-सीमा के भीतर स्व-गणना के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
_________________________
मुजफ्फरनगर 25 नवंबर, 2026 मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित कुमार व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी श्री गंभीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद में चल रहे स्व-गणना (Self-Enumeration) एवं आगामी जनगणना कार्य की कार्ययोजना की गहन समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मंडल प्रभारी, जनपद प्रभारी समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, सभी तहसीलदार तथा समस्त अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान वर्तमान में चल रहे स्व-गणना अभियान की प्रगति और आगामी मुख्य जनगणना कार्य की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिकारियों को संबोधित करते हुए स्व-गणना के कार्य में तेजी लाने और जनसामान्य को इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्व-गणना के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इसके अतिरिक्त, आगामी कार्ययोजना के तहत 01 दिसंबर, 2026 से प्रारंभ होने वाले मुख्य जनगणना अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि 1 दिसंबर से फील्ड कार्य (Field Work) के दौरान प्रगणक (Enumerators) किस प्रकार सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से कार्य करेंगे। इसके लिए अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ को स्पष्ट और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि जमीनी स्तर पर डेटा संकलन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए और प्रत्येक परिवार की गणना सुनिश्चित हो सके।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः सभी तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करें और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण संपादन सुनिश्चित करें।


