नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी करेंगे आंबेडकर मूर्ति जीर्णोद्धार योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ

1 min read

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी करेंगे आंबेडकर मूर्ति जीर्णोद्धार योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ

 

*मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव 10 स्थानों पर विकास कार्यों का विधिवत पूजन कर करेंगे शुभारंभ*

 

*मुजफ्फरनगर, 25 नवंबर 2026। संविधान दिवस के पावन अवसर पर 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, आदर्शों एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आंबेडकर मूर्ति जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण योजना का शुभारंभ किया जाएगा।*

 

*इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रातः 10 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम से योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे तथा विभिन्न जनपदों में प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।*

 

*इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य रूप से विभिन्न चयनित स्थलों पर पहुंचकर बाबा साहेब एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत पूजन कर शुभारंभ करेंगे।*

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा ग्राम मखियाली, भंडूरा, सिखरेड़ा, भिक्की, धंधेड़ा, कुकड़ा स्थित वाल्मीकि मंदिर (जौली रोड), वाल्मीकि मंदिर (आनंदपुरी गाजावाली), सरवट स्थित संत रविदास मंदिर तथा गांधीनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर सहित जनपद के चयनित स्थलों पर कार्यक्रमों में सहभागिता की जाएगी।*

 

*प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत चयनित स्थलों पर स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थलों का जीर्णोद्धार, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से महापुरुषों के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक परिवर्तन के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ इन स्थलों को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया जाएगा।*

 

*कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक चयनित स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सभी स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।*

 

*इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, शिक्षा, स्वाभिमान और न्याय के महान प्रतीक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार दिलाने और एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनका जीवन और संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।*

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार बाबा साहेब के विचारों और उनके आदर्शों को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंबेडकर मूर्ति जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण योजना इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है।*

 

*मुजफ्फरनगर में विभिन्न चयनित स्थलों पर इन विकास कार्यों का शुभारंभ होना हमारे लिए गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थल स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनें और आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन संघर्ष, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा प्राप्त करें।*

 

*संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के मूल्यों को आत्मसात करना ही बाबा साहेब के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी का दायित्व है कि सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत करते हुए एक सशक्त, समतामूलक एवं विकसित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।*

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी चयनित स्थलों पर पूजन एवं कार्य शुभारंभ की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा मुख्यमंत्री जी के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था भी समय से पूर्ण की जाए।*

 

*संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी यह पहल बाबा साहेब के प्रति सम्मान, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon