नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक संपन्न।

1 min read

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक संपन्न।

_________________________

मुजफ्फरनगर 25 नवंबर, 2026

जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न।

बैठक में जिलाधिकारी ने मिशन के अंतर्गत चल रहे विभिन्न पेयजल परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ (हर घर जल योजना) है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कार्यों की निरंतर प्रगति एवं निगरानी बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह नियमित रूप से समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी फर्म एनकेजी (NKG) को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों से संबंधित जो भी लंबित समस्याएं (Issues) हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ‘हर घर जल योजना’ का मुख्य उद्देश्य जनपद के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, जिसे सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमीत कुमार,जिला पंचायती राज अधिकारी जल निगम के सहायक अभियंता (AE), अवर अभियंता (JE), कार्यदायी फर्मों के प्रतिनिधि, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (DPMU) तथा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (TPI) एजेंसी के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में गुणवत्तापूर्ण कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी दिए गए निर्देश।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Right Menu Icon