नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिवों के साथ बैठक जिलाधिकारी कक्ष में हुई आयोजित।

1 min read

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिवों के साथ बैठक जिलाधिकारी कक्ष में हुई आयोजित।

______________________________

 

मुजफ्फरनगर दिनांक 25 नवंबर 2026 आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिवों के साथ बैठक जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उन अर्ह मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराये जाने जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाये हैं, अथवा छूटे हुए है, विशेषकर 18 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं का चिन्हांकन कर उनको फार्म-6 के माध्यम से निर्वाचक नामावली में शत-प्रतिशत पंजीकृत कराये जाने की कार्यवाही किये जाने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में बताया गया कि आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दृष्टिगत दिनांक 28.11.2026 एवं 29.11.2026 दो विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी हैं उक्त तिथियों पर बूथ लेविल अधिकारी अपने बूथों पर उपस्थित रह कर जन सामान्य से आवेदन प्राप्त करेंगे। इन विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे मतदाताओं की पहचान करना और उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराये जाने की सुविधा प्रदान करना है जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हो पाया है अथवा किन्हीं कारणों से विलोपित हो गया है, ऐसे नागरिक किसी भी समय पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी राजनैतिक दलों से उनके द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेविल एजेण्ट को भी उक्त विशेष अभियान की तिथियों पर बूथ लेविल अधिकारियों के सहायतार्थ मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया गया।

 

बैठक में श्री सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी, मुजफ्फरनगर, श्री देश दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुजफ्फरनगर, श्री कृष्णकान्त विश्वकर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, मुजफ्फरनगर, उपस्थित रहे। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी के श्री ओम प्रकाश उपाध्याय, आम आदमी पार्टी के श्री अजय चौधरी, कांग्रेस पार्टी से जिला महासचिव श्री ममनून अहमद (एडवोकेट), समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री पवन बंसल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्सवादी) के श्री सुभाष उपाध्याय एवं बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री इन्तजार अली एवं जिला महा सचिव श्री जी० सिंह बौद्ध द्वारा उक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon