नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लेडी सिंघम एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही

1 min read

—–अपराधी प्रवत्ति के लोगो मे एसडीएम का ख़ौफ़—-

 

लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु अब तक 2187 को किया पाबंद

 

मुज़फ्फरनगर बुढ़ाना 9 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार लेडी सिंघम एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी जोकि लगातार कड़ी कार्यवाही करती आ रही है उनकी एक और कड़ी कार्यवाही सामने आई है। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत बल्नरेबील कारकों व हिस्ट्रीशीटर्स एवं अपराधिक प्रवृत्ति तथा ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा दौरान चुनाव परिशांति भंग की संभावना है, अब तक कुल 2187 व्यक्तियों को चिन्हित कर दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 107/ 116/110जी के अंतर्गत अंकन पांच-पांच लाख से पाबंद करने हेतु नोटिस निर्गत करते हुए कुल 1518 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 116 (3) तथा अंतर्गत धारा 117 दंड प्रकिया संहिता में कुल 448 व्यक्तियों को अंकन पांच-पांच लाख रुपए की धनराशि से एक वर्ष की अवधि के लिए पाबंद किया गया है। शेष व्यक्तियों को पाबंद करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

लेडी सिंघम के रूप में मशहूर एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि यह कार्यवाही लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत की गई है अभी कार्यवाही जारी है शेष व्यक्तियों को पाबंद किया जा रहा है। एसडीएम मोनालिसा ने साफ कहा है कि यदि किसी ने किसी भी प्रकार से अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायगी उपजिलाधिकारी ने बताया कि दौरान चुनाव आलोच्य अवधि में किसी व्यक्ति द्वारा परीशांति भंग करना अथवा करने का प्रयास करना सिद्ध होता है तो उसके बन्ध पत्र की धनराशि अंकन पांच लाख रुपए को राज्य सरकार के पक्ष में जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी जब से लेडी सिंघम के रूप में मशहूर एसडीएम मोनालिसा जौहरी जनपद मुजफ्फरनगर में आई है तबसे जबरदस्त तरीके से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंतव्य के अनुरूप कार्य करते हुए लगातार अपराधियों पर भारी पड़ रही है एवं अपराधियों पर शिकंजा कस रही है चाहे राशन डीलर्स हो चाहे मिलावटखोर हों चाहे जमाखोर हों सभी के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाकर निरंतर और नियमित रूप से कार्यवाही कर रही है जहां तक जनसुनवाई का सवाल है तो जनसुनवाई के क्षेत्र में भी लेडी सिंघम एसडीएम मोनालिसा जौहरी नंबर वन चल रही है आम जनता की शिकायतें और समस्याएं बहुत ही गंभीरता से सुनकर उनका तत्काल निस्तारण भी करती है यही कारण है कि पूरे क्षेत्र में पूरे जनपद में लेडी सिंघम के रूप में मशहूर एसडीएम मोनालिसा जौहरी जनता में जबरदस्त लोकप्रिय हो गई हैं और अपराधियों में उनकी जबरदस्त दहशत भी है एक प्रकार से अपराध जगत में हड़कंप मचा है एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जोहरी का कहना है कि आम जनमानस की सेवा करना और पारदर्शिता से सेवा करना सभी अधिकारियों का नैतिक धर्म और नैतिक कर्तव्य है सभी को न्याय मिले समय पर न्याय मिले इसी थीम के साथ कार्य कर रही लेडी सिंघम मोनालिसा जौहरी बहुत ही बेहतरीन अंदाज में जन सेवा में सदैव तत्पर हैं आम जनमानस का यह भी कहना है कि पहली बार देखा गया है कि बुढाना क्षेत्र में गलत कार्य करने वालों में दहशत का माहौल हो क्योंकि कब कि भ्रष्टाचारियों पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी की गाज गिर जाए कोई कह नहीं सकता एसडीएम मोनालिसा जोहरी जहां गरीब और कमजोर वर्गों के साथ बेहद नरमी से पेश आती हैं वहीं दूसरी ओर सफेद पोस्ट भ्रष्टाचार्यों के साथ बहुत ही सख्ती के साथ पेश आती है आम जनता के दुख दर्द को भली भांति समझते हुए उनकी सेवा में दिन-रात अत्यंत पारदर्शिता के साथ एसडीएम मोनालिसा जोहरी कार्य कर रही है उनके कार्यों के जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon