नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर आगमन पर अनिल कुमार का ऐतिहासिक अभिनंदन


यूपी की 80 सीटें मिलेगी एनडीए को मुजफ्फरनगर 9 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने लोकप्रिय जन नेता श्री अनिल कुमार का कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर ऐतिहासिक अभिनंदन किया गया आरएलडी और भाजपा के अनेक नेता आज सवेरे ही यूपी सदन दिल्ली पहुंच गए थे और वहां पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार का भव्य स्वागत किया उत्तर प्रदेश सदन दिल्ली से प्रस्थान करने के पश्चात गाजियाबाद और दिल्ली के बॉर्डर पर आरएलडी के कार्यकर्ताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार का पूरे जोश के साथ पुष्प मालाओं के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया उसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार का काफिला गाजियाबाद से निकला गाजियाबाद में भी कई स्थानों पर मंत्री जी का भविष्य स्वागत हुआ परतापुर मेरठ और सकोती एवं भंगेला चेक पोस्ट पर आरएलडी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद कर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का भव्य अभिनंदन किया उसके पश्चात चीतल रेस्टोरेंट पर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया खतौली में भी कई स्थानों पर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। मेरठ से मुजफ्फरनगर तक कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार के भव्य स्वागत किए गए उसके पश्चात मंत्री जी श्री अनिल कुमार आरएलडी के कार्यालय पर पहुंचे वहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार का पुष्प मालाए पहनकर भविष्य किया गया यहीं पर मंत्री श्री अनिल कुमार ने पत्रकारों से भी वार्ता की इसके पश्चात मंत्री श्री अनिल कुमार ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात मंत्री श्री अनिल कुमार ने भारत के किसानों के मसीहा स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए एवं शिव चौक पर आकर महादेव के चरणों में पुष्पअर्पित किए

अपने आगमन के दौरान कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार ने कहा कि हम आने वाले समय में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी की चौधरी साहब की नीति के अनुरूप किसान, मजदूर और कामगार को आगे बढ़ाने, युवाओं को रोजगार दिलाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो भी लड़े। आगे भी लड़ते रहेंगे। एनडीए गठबंधन काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। योजनाएं चला रहे हैं। प्रदेश में भी कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैँ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस विभाग की योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मैं एक किसान परिवार से आया हूं। कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंचूंगा। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने मेरे समाज का भी सम्मान किया है। मैं 10 साल बसपा में भी विधायक रहा हूं। वहां भी दलित समाज उपेक्षित है। हम वंचित रहे हैं। जयंत चौधरी ने पूरा सम्मान दिया है। जो कर्ज चढ़ाया है, उसे उतारने का काम करेंगे। लोकसभा में गठबंधन को 80 सीट की जीत के लिए काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार के प्रथम बार मुजफ्फरनगर आगमन पर आरएलडी और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा था केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजीव कुमार बालियान एवं उनके समर्थकों ने भी नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार का मुजफ्फरनगर आगमन पर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाइयां दी कुल मिलाकर मुजफ्फरनगर जनपद में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार का जबरदस्त और ऐतिहासिक अभिनंदन किया गया अंत में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी दिया खास बात यह रही की कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार ने सभी से दिल खोलकर और पूरे जोश के साथ मुलाकात की और किसी को भी मायूस नहीं किया पूर्व मंत्री योगराज सिंह एवं उनके साथ आए बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार का भव्य स्वागत किया जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon