लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में किया
1 min read
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में किया गया घरोनी वितरण कार्यक्रम आयोजित*
============== =========================
*माननीय मंत्री जी श्री अनिल कुमार द्वारा तहसील सदर के अंतर्गत किया गया 17997 घरोनियो का वितरण*
=====================================
*जनपद की सदर तहसील के साथ-साथ जानसठ, बुढ़ाना, खतौली मैं किया गया घरोनी वितरण कार्यक्रम*
============================
*उपस्थित नागरिकों को दिलाई गई स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ*
=======================================
मुजफ्फरनगर दिनांक 18 जनवरी 2025 आज लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज जानसठ रोड मे स्वामित्व योजना के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ज़ी के द्वारा देशभर के लगभग 50,000 गाँवो मे 58 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण और योजना के लाभार्थी कार्ड धारको के साथ संवाद किया गया एवं भौतिक रूप से घरौनी वितरण कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसमें माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश श्री अनिल कुमार जी ने मुख्य अथिति के रूप मे उपस्थित रह कर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माo श्री नरेंद्र मोदी जी व यशश्वी मुख्यमंत्री माo योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी “स्वामित्व योजना” के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी के संवाद को सीधा प्रसारण देखने के उपरांत माननीय मंत्री जी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश श्री अनिल कुमार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ श्री वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ तथा ग्रामीणों को 17997 घरोनिया , (प्रॉपर्टी कार्ड) वितरित किए गए
माननीय मंत्री जी ने कहा कि स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को उनकी भूमि का मालिकाना हक मिल रहा है। ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक से जमीन की मैपिंग करके संपत्ति मालिकों को प्रापर्टी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को आत्मविश्वास मिल रहा है और वे अपनी संपत्ति का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं
उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक मिल रहा है उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हुई है उनको ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने जो सपना देखा था आज वह सपना साकार हो रहा है
माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मेरी संपत्ति, मेरा अधिकार के तहत जो आज घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है उससे आज ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का मालिकानाधिकार प्राप्त हुआ है, जिसके लिए सभी को धन्यवाद व बधाई दी ।उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व कार्ड ग्रामीणों को मिला है, इस कार्ड का उपयोग ग्रामीण अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए भी उपयोग में कर सकेगा।
मा0 जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी ने अपने संबोधन में कहा कहा की आज का दिन देश के गांव के लिए देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण को घरौनिया वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है, इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को उनके स्वामित्व अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा की भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी विभिन्न योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है, और वे लाभान्वित भी हो रहे हैं।
कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भाजपा, तथा जिला अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
इस अवसर पर पत्रकार बंधुओ को सम्मानित भी किया गया
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट संजय सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिला अधिकारी सदर निकिता शर्मा, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण पत्रकार बंधु एवं लाभार्थी उपस्थित रहे


