नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय सघन अभियान का

1 min read

टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय सघन अभियान का किया गया आयोजन।*

 

*टीबी रोगियों को गोद लेकर होगी टीबी मुक्त समाज बनेगा।*

 

– *सभी समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को निःक्षय मित्र बनने हेतु किया गया आह्वान- डा0 सुनील तेवतिया*

 

मुजफ्फरनगर 18 जनवरी 2025 शासन के निर्देशों के क्रम में 100 दिवसीय सघन टीबी का आयोजन माननीय डा0 वीरपाल निर्वाल जी अध्यक्ष, जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार किया गया। सभागार में समस्त समाज के धर्मगुरूओं, एनजीओं संस्थाएं एवं समाज सेवी प्रबुद्धजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा0 वीरपाल जी के नेतृत्व में सभागार में उपस्थिति सभी के द्वारा टीबी मुक्त षपथ ली गई –

मैं अपने जनपद में टीबी का उन्मूलन करने और अपने जनपद के लोगों के बीच टीबी के प्रति जागरुकता बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की अपनी वचनबद्धता को दोहराता/दोहराती हूँ। मैं टीबी से प्रभावित लोगों और परिवारों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसके लिए प्रतिबद्ध हूँ। मैं यह भी सुनिश्चित करूँगा/करूँगी की वे लोग फिर से स्वस्थ और सम्मानित जीवन जी सकें। मैं सत्य निष्ठा से प्रण लेता/लेती हूँ कि टीबी के उपचार को और भी सुलभ करने के लिए अपने जनपद के सरकारी संस्थाओं जनप्रतिनिधियों और सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करूँगा/करूँगी। मैं टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करूँगा/करूँगी, जो मेरे जनपद को टीबी मुक्त बनाएगा। उनके द्वारा सभागार में आये टीबी रोगियों को पोशण पोटली भी प्रदान की गई।

डा0 सुनील तेवतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा टीबी मरीज के खाते में उनके पोशण को और अधिक बेहतर बनाने हेतु इलाज के दौरान छः हजार रुपये दो किष्तों में दिये जाते हैं। इसी के क्रम में सभागार में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों, एनजीओ संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, से अपील है कि वह स्वयं निक्षय मित्र बनें और समाज में अपने स्तर से भी निःक्षय मित्र बनवाकर योजना में सक्रिय रूप से भाग लें और टीबी रोगियों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र के रूप में सरकारी और गैर.सरकारी संस्थाएं, व्यक्ति, टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य, पोषण में योगदान कर सकता हैं।

डा0 लोकेष चन्द्र गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में वर्श 2024 में कुल 9428 टीबी के मरीज खोजे गये। जिनमें से 327 एमडीआर टीबी के रोगी चिन्हित हुये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देष्य टीबी के छुपे हुये रोगियों को खोजना, टीबी रोगियों की मृत्यु दर को कम करना तथा टीबी से नए व्यक्तियों को संक्रमित न होने देना है। जनपद में जोखिम वाली जनसंख्या जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, पुराने टीबी रोगी, टीबी रोगी के साथ रहने वाले व्यक्ति, डायबिटीज, एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति तथा नशा करने वाले व्यक्ति आदि की टीबी स्क्रीनिंग और परीक्षण किया जा रहा है।

इस अवसर पर एनटीईपी विभाग से डा0 करन, विपिन षर्मा, विपिन, हेमन्त, अभिशेक, अतुल, रजनीष विप्रा, सहबान, मनोज, सुनील, संजीव एवं विभिन्न एनजीओं एवं उनके प्रतिनिधि तथा एचएलएफपीपीटी से विपिन, अमित उपस्थित रहे। मंच का संचालन डा0 गीताजंली वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के फोन हर युवा डॉक्टर अब्दुल्ला और उनकी पूरी टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon