नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आज क्या कर डाला एसडीम मोनालिसा जौहरी ने

1 min read

आज क्या कर डाला एसडीम मोनालिसा जौहरी ने। खतौली मुजफ्फरनगर 25 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद की सर्वाधिक लोकप्रिय एसडीएम खतौली श्रीमती मोनालिसा जौहरी ने आज प्रति दिवस की भांति युद्ध स्तर पर कार्यों को अंजाम दिया मतदाताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया और थाना दिवस में आम जनता की समस्याओं को सुनकर पारदर्शिता के साथ उनका निस्तारण कराया इसके अलावा धुआंधार जनसंपर्क करते हुए आम जनमानस की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निस्तारण भी कराया उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय एस डी एम श्रीमती मोनालिसा जौहरी लगातार आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण कर रही है और जनसुनवाई के क्षेत्र में पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन चल रही है आम जनता में जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल है सभी को समय पर न्याय दिलाना श्रीमती मोनालिसा जोहरी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है भूमि संबंधी विवादों का तेजी के साथ श्रीमती मोनालिसा जोहरी द्वारा निस्तारण कराया जा रहा है और लोगों को उनका वाजिब हक भी दिलाया जा रहा है श्रीमती मोनालिसा जोहरी का कहना है कि वह सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रयासरत हैं की जनता को समय से न्याय मिल सके श्रीमती मोनालिसा जौहरी के आज के कार्यक्रम जो संपन्न हुए वह इस प्रकार हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि हमारी एक जिम्मेदारी है: मोनालिसा जौहरी*
*——एसडीएम ने मतदाता दिवस पर दिलाई अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ——*
मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को याद दिलाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का सही और निष्पक्ष उपयोग करे। हमारा वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। जब हर नागरिक मतदान करेगा तभी एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र का निर्माण संभव होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत हो सकती हैं जब हम सभी अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। कार्यक्रम के दौरान मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बीएलओ समेत 5 सुपरवाइज़र्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार खतौली, नायब तहसीलदार खतौली, मंसूरपुर समेत कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
*एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में हुआ थाना खतौली में समाधान दिवस*
मुज़फ्फरनगर। आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा जी के निर्देश पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें थाना खतौली पर उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें थाना प्रभारी, समस्त राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि थाने पर उपस्थित रहे। थाना समाधान दिवस में कुल 02 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 01 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया शेष 01 शिकायत संबंधित को जांच हेतु प्रेषित की गई। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने थाना खतौली पर शिकायत पंजिका का अवलोकन किया जिसमें पूर्व में आई शिकायतों की निस्तारण आख्या की संतुष्टि के संबंध में शिकायतकर्ता से दूरभाष पर बात की गई कि क्या उनकी शिकायतों का निस्तारण सही हुआ है अथवा नही। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा संतुष्टि दी गई कि उनकी शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया गया है वह शिकायत से संतुष्ट है। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें लंबित विवेचनाओं को नियमानुसार समय अवधि के भीतर पूर्ण करें थाने में खड़े वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कराए।
*एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने जनता इंटर कॉलेज में दिलायी मतदाता दिवस पर शपथ*
मुज़फ्फरनगर। आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी खतौली में 15 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया इस अवसर पर तहसील खतौली की उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी उपस्थिति रही उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी मतदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की तथा छात्र-छात्राओं को मतदान करने हेतु अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कहा। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने सभी को मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत तथा मतदान हेतु अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने विद्यालय में एक स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया तथा छोटे नन्हे बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाये अपने बीच में उपजिलाधिकारी को पाकर छोटे बच्चों के चेहरे खिल उठे उन्होंने हाथ उठाकर उपजिलाधिकारी का अभिवादन किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मतदान को और अधिक सफल बनाने के लिए भविष्य में और अच्छा कार्य करने का विश्वास उपजिलाधिकारी खतौली को दिलाया। खतौली की ग्रामीण जनता का कहना है कि जब से श्रीमती मोनालिसा जौहरी यहां पर नियुक्त हुई है आम जनता की समय पर सुनवाई हो रही है और समय पर उनके कार्य हो रहे हैं श्रीमती मोनालिसा जौहरी का अपने पूरे कार्यालय को सीधा-सीधा आदेश है कि सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर आम जनता को न्याय दिलाया जाए और पीड़ितों की समस्या सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए यही कारण है कि आम जनता में श्रीमती मोनालिसा जौहरी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon