नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

यूपी के स्थापना दिवस पर मुजफ्फरनगर में क्या हो गया।

1 min read

यूपी के स्थापना दिवस पर मुजफ्फरनगर में क्या हो गया। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन कार्यक्रम का नुमाइश मैदान में किया गया शानदार एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन*

=======================

*किसानों को कृषि यंत्र का स्वीकृति पत्र देकर किया गया सम्मानित।*

———————————————

*प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहर के अंतर्गत पात्र लबवातियों को सौंपी गई चाबी*

———————————————

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र*

—————-*—————————-

*कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने टीवी मुक्त भारत की दिलाई उपस्थित समस्त नागरिकों को शपथ।* =======================

*राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर बालिकाओं के द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम।*

======================

 

===============================

मुजफ्फरनगर दिनांक 25 जनवरी 2025 आज

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन नुमाइश मैदान में आयोजित किए गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर श्री वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक बुढ़ाना श्री राजपाल सिंह बालियान, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने आज कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया ।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इसके उपरांत माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल एवं विधायक बुढ़ाना श्री राजपाल सिंह वालियान व जी तथा जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने गन्ना विभाग,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , पंचायती विभाग उपयुक्त उद्योग, समाज कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग , माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा, पुलिस विभाग, उपयुक्त स्वरोजगार, पीओ नेडा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, मुख पशु चिकित्सा विभाग,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के बनाए उत्पादों का स्टॉल लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया एवं स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों से योजनाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की ।

 

माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल जी ने अपने संबोधन में कहां की उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव का आज दूसरा दिन है जिसको हम सब मिलजुल कर मना रहे हैं उन्होंने कहा कि आज हमारा जनपद लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है, उसमें चाहे गुड़ उत्पादन हो उद्योग हो या अन्य विकास कार्य हो सभी में हमारा जनपद विकास की ओर अग्रसर हो रहा है ।

सड़कों का विकास निरंतर हो रहा है

सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाएं आम जन तक पहुंचा रहे हैं एवं उनको लाभान्वित कर रहे है जिसके लिए माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक सभी योजनाएं पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारी छुटे हुए पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का काम करें।

इस अवसर पर माननीय विधायक बुढ़ाना श्री राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि जो कार्यक्रम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नुमाइश पंडाल में दो दिवसीय कार्यक्रम कराए गए हैं । उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों के द्वारा अपने-अपने स्टालो लगाकर आम जन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है वह एक सराहनीय कार्य है जिसके लिए मैं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया ,एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण बधाई के पात्र हैं ।

माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ,विधायक बुढ़ाना ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं साल भेंट कर सम्मानित किया । तथा किसानों को कृषि यंत्र स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गये ।

सहायक श्रम आयुक्त विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

जिला ग्राम विकास अधिकरण विभाग एवं जिला परियोजना अधिकारी डूडा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबियां प्रदान की गई

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी महिलाओं को माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरडी जवानों को सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने टीवी मुक्त भारत की दिलाई उपस्थित समस्त नागरिकों को शपथ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा किया गया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon