नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कलेक्ट्रेट परिसर,पुलिस लाइंस मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस 

1 min read

कलेक्ट्रेट परिसर,पुलिस लाइंस मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस

 

=============================

 

जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को दिलवाई गई भारतीय गणतंत्र के संकल्प की

शपथ

==============================

अपने पद पर रहते हुए सच्चे निष्ठा और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करें यही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

===============================

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों को बैग एवं गिफ्ट देकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

===============================

मुजफ्फरनगर दिनांक 26 जनवरी 2025 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारतीय गणतन्त्र के संकल्प की शपथ दिलाई, इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को स्कूल बैग एवं गिफ्ट वितरण कर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग 76वें गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं,यह खुशी की बात है की आज के दिन ही हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि हम सबको ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना है। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, हम सबका दायित्व बनता है कि हम अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें और देश सेवा में अपना योगदान दे, हम सभी जनता के सेवक हैं, हमें यह प्रयास करना चाहिए के किसी भी आम नागरिक को जो हमारे पास समस्याएं लेकर आते हैं, उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण करें

जिलाधिकारी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के त्याग व बलिदान से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। यही देश के अमर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजली होंगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी लोग गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, इस राष्ट्रीय पर्व की जानकारी आने वाली पीढ़ियों को अवश्य दी जाए, जिससे उनको मालूम हो सके कि हमारे देश की आजादी के लिए अनेक बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया था,तब जाके हमारे देश को आजादी मिली,उन्हें भारत के इतिहास के बारे में जानकारी अवश्य दी जाए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के प्रस्तावना हमारे देश का संकल्प एवं उद्देश्य है देश को कैसा बनाना है यह संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित है हम सभी को भारत को उन्नत राष्ट्र बनाना है जिसके लिए सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो कर्तव्य हमें मिले हैं उनका हम पूरी निष्ठा और लगन से पालन करें। तथा जो गरीब असहाय व्यक्ति है उनके प्रति सहानुभूति रखते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान 2 साल 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ,भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था तथा भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 से पुरे देश में लागू हो गया,तब लेकर हम सभी लोग इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि इस दिन हम भारतीय अपने देश के लिए

प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर एसडीएम अपूर्वा यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

 

जनपद में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह जनपद में बड़े हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शिक्षण संस्थानों में प्रातः छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी सरकारी भवनों पर झंडा फहराया गया तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण तथा राष्ट्रीय गान का आयोजन किया गया। सभी चौराहों पर लगी महान विभूतियां की मूर्तियों पर फूल मालाओं को अर्पित कर उन्हें किया गया नमन । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण तथा परेड का आयोजन किया गया। सभी शिक्षण संस्थानों में झंडा फहराया गया झंडारोहण के पश्चात खेल,कूद, वाद विवाद, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला कारागार व जिला अस्पताल तथा कुष्ठ आश्रम में महिला बंदियों किशोर बंदियों एवं रोगी बंदियों एवं मरीजों को फल वितरण किए गए।

जिला पंचायत परिसर में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल द्वारा 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

======

मुजफ्फरनगर दिनांक 26 जनवरी, 2025 । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर डॉक्टर

वीरपाल निर्वाल, माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत, मुजफफरनगर द्वारा कार्यालय जिला पंचायत में ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्रध्वज को पुलिस लाईन से आयी पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गयी । राष्ट्रगान के उपरान्त अध्यक्षजी द्वारा पूरे जनपदवासियो को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गयी तथा अमर शहीदो के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उन्हे श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी । अध्यक्ष जी ने कहा कि दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र भारत देश के संस्थापको ने जहा तक इसे पहुँचाने की कल्पना की थी भारत के प्रत्येक नागरिक से मेरा इस पावन पर्व पर अनुरोध है कि देश की शान को बढाने के लिये कठिन परिश्रम करने का वचन दें और भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा करें जो मानवीय मूल्यो के लिये सदैव अटल है। इसके उपरान्त मा० अध्यक्ष जी द्वारा चौ०चरण सिंह जी, पूर्व प्रधानमंत्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर श्री विपिन त्यागी, श्री सचिन करानिया, श्री राहुल ठाकुर, श्री अमित रावल मा० सदस्य श्री पवन गोयल अभियंता श्री सुधीरपाल कार्य अधिकारी, श्री नरेन्द्र शर्मा प्रशासनिक अधिकारी, श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुभागीय मुख्य लिपिक श्री जयवीर सिंह, श्री ग्यासूद्वीन श्री शुभम कश्यपश्री सतेन्द्र कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री अमिताभ कुमार, श्री दिनेश कुमार कर निरीक्षक, कु० प्रतिभा, लिपिक श्री अक्षय शर्मा, स्टैनो- अध्यक्ष के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

*दूसरी और 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स मुजफ्फरनगर में भव्य परेड का किया गया आयोजन ।

आज दिनांक 26.01.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन्स मुजफ्फरनगर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। 6वी वाहिनी पीएसी मेरठ बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी गयी। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने/कराने की शपथ दिलायी गयी। परेड में प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह एवं तृतीय कमाण्डर म0उ0नि0 ज्योति चौधरी के नेतृत्व मे मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, पीएसी, एनसीसी, अग्निशमन पुलिस की टुकडियों के अतिरिक्त मोटर साईकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सैक्शन, विधि विज्ञान इकाई के वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन, फायर टैंकर आदि शामिल रहे।

इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उद्धबोधन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका/योगदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक/प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया-

 

*सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण-*

1- पुलिस उपाधीक्षक श्री गजेन्द्र पाल सिंह (गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक)

2- निरीक्षक श्री आनंद देव मिश्र (शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)

3- मुख्य आरक्षी दिनेश पाल (शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)

मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गण एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान/सामाजिक सेवाओं के लिए जनमानस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन मे 76वें गणतन्त्र दिवस को बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के अलावा गणमान्य व्यक्ति, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार बन्धु एवं माननीय न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon