नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया ने नई 2025 शाइन 125 लॉन्‍च की

1 min read

होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया ने नई 2025 शाइन 125 लॉन्‍च की

 

‘नये इंडिया की अमेजि़ंग शाइन’

 

14 फरवरी 2025: होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज OBD2B मानकों के अनुरूप नई शाइन 125 को लॉन्च करने की घोषणा की। इसे नए रंगों और एडवांस फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है, ताकि राइडर्स को पहले से बेहतर अनुभव मिल सके। 2025 होंडा शाइन 125 की कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 84,493 रूपए से शुरू होती है।

 

नई शाइन 125 को पेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री सुतसुमु ओटानी ने कहा, “हमें OBD2B-कम्‍प्‍लाएंट शाइन (compliant Shine) 125 लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। वर्ष 2006 में लॉन्च होने के बाद से ही शाइन अपने सेगमेंट की सबसे पसंदीदा मोटरसाइकल बनी हुई है और लाखों भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है। बीते वर्षों में इसने परफॉर्मेंस, कंफर्ट और भरोसेमंद सफर के नए मानक स्थापित किए हैं। हमें नई शाइन 125 को उन्नत फीचर्स के साथ पेश करते हुए गर्व हो रहा है। ये नए फीचर्स इसे और ज्यादा उपयोगी और आकर्षक बनाएंगे, जिससे यह आज के राइडर्स की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।”

इस लॉन्च पर बोलते हुए, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग श्री योगेश माथुर ने कहा, “नई शाइन 125 को लॉन्च करना हमारे लिए खुशी की बात है। यह मोटरसाइकल 125cc सेगमेंट में लगातार नए मानक स्थापित कर रही है। अब OBD2B-कम्‍प्‍लाएंट (compliant) इंजन और कई नए एडवांस फीचर्स के साथ यह भारतीय ग्राहकों के लिए और भी सुविधाजनक हो गई है। शाइन 125 अब पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और यूएसबी सी -टाइप चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस है। हमें पूरा विश्वास है कि ‘नए इंडिया की अमेजिंग शाइन’ ग्राहकों को जरूर पसंद आएगी और बाजार में अपनी मजबूत पहचान को और आगे बढ़ाएगी।”

शाइन 125 का डिज़ाइन अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक को बरकरार रखते हुए अब नई कलर स्कीम के साथ और भी ताज़ा और आकर्षक नज़र आता है। यह छह शानदार रंगों में उपलब्ध है— पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक, डीसेंट ब्लू मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू। इसके अलावा, अब इसमें 90mm का वाइडर रियर टायर दिया गया है, जो मोटरसाइकल की स्टाइलिंग को और निखारता है और सड़क पर इसकी पकड़ को भी बेहतर बनाता है।

नई शाइन 125 अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है, जो राइडर को रियल-टाइम माइलेज, फ्यूल रेंज (कितनी दूरी तक ईंधन बचेगा), सर्विस इंडिकेटर, गियर पोजीशन इंडिकेटर और इको इंडिकेटर जैसी जरूरी जानकारियां देता है। इसके अलावा, इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे राइडर सफर के दौरान अपने डिवाइसेस आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

शाइन 125 में 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 7500 RPM पर 7.93 kW की पावर और 6000 RPM पर 11 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ ही, इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी मौजूद है, जो ईंधन की बचत करता है और इसे होंडा की सस्टेनेबिलिटी (संवहनीयता) की सोच के अनुरूप बनाता है।

2025 होंडा शाइन 125 की कीमत 84,493 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। यह दो वेरिएंट्स—ड्रम और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है और अब पूरे भारत में HMSI के डीलरशिप्स पर खरीदी जा सकती है।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon