नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

महाकुंभ प्रयागराज में उमड़ रहा जन सैलाब:महाकुंभ नगर में आज विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों का आगमन.

1 min read

महाकुंभ प्रयागराज में उमड़ रहा जन सैलाब:महाकुंभ नगर में आज विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों का आगमन.

प्रयागराज 16 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार

1. बी.एल. वर्मा, राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, भारत सरकार

लखनऊ से कार द्वारा प्रातः 10:00 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे और ‘अस्वीकृत जनजातियों’ (DNT) से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। 18 फरवरी को संध्या 5:00 बजे प्रयागराज से कार द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

2. विवेक ठाकुर, सांसद, एवं अन्य सदस्य

आज प्रयागराज पहुंचेंगे, कुम्भ मेला क्षेत्र का भ्रमण और संगम स्नान करेंगे। 17 फरवरी को प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे।

 

3. योगेश रामदास कदम, मंत्री, महाराष्ट्र सरकार

वाराणसी से कार द्वारा प्रातः 9:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। दर्शन एवं महाकुंभ क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद अपराह्न 1:30 बजे प्रयागराज से मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

4. राजशेखर हितनल, लोकसभा सांसद, कर्नाटक एवं अन्य 5 सदस्य

वाराणसी से कार द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ मेला दर्शन एवं भ्रमण करेंगे। आज ही प्रयागराज से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

5. सतीश चंद्र दूबे, राज्य मंत्री, कोयला एवं खनन, भारत सरकार

मध्य रात्रि 12:10 बजे पटना से ट्रेन द्वारा प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 17 फरवरी को प्रातः 8:05 बजे ब्रह्मपुत्र मेल से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

6. गगन थापा एवं अर्जुन नर सिंह केसी, सांसद, नेपाल (सपरिवार)

नेपालगंज (नेपाल) से कार द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे। वे महाकुंभ मेले में संगम स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। 17 फरवरी को प्रयागराज से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

7. राजीव गांधी एवं अन्य

अहमदाबाद से वायुयान द्वारा प्रातः 10:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज पहुंचेंगे। त्रिवेणी संगम स्नान के बाद अपराह्न 4:00 बजे प्रयागराज से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

8. धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार

वाराणसी से ट्रेन द्वारा मध्यरात्रि 12:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे और विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। शाम 4:32 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

9. मंकल एस. वैद्य, कैबिनेट मंत्री, मत्स्य, पोर्ट एवं अंतर्देशीय जल परिवहन, कर्नाटक सरकार

आज प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ दर्शन करेंगे।

 

10. सुनील कुमार शर्मा, मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, उत्तर प्रदेश सरकार (सपरिवार)

अयोध्या से कार द्वारा प्रातः 10:00 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। गंगा स्नान एवं बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन/पूजन करेंगे। शाम 5:00 बजे प्रयागराज से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

11. के.पी. मलिक, राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश सरकार

नई दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट द्वारा प्रातः 8:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज पहुंचेंगे। वे कुंभ की आस्था और जलवायु परिवर्तन पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। 17 फरवरी को आगे का कार्यक्रम निर्देशानुसार जारी किया जाएगा।

 

12. मंत्री, जनजातीय कल्याण विभाग, त्रिपुरा सरकार

नई दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट द्वारा प्रातः 8:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ मेला दर्शन करेंगे। प्रातः 9:05 बजे फ्लाइट द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

13. गौरव गौतम, राज्य मंत्री, युवा सशक्तिकरण, खेल, कानून एवं विधायी विभाग, हरियाणा सरकार

पलवल से कार द्वारा अपराह्न 4:00 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और पवित्र संगम स्नान करेंगे।

 

14. नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार

प्रातः 9:30 बजे जबलपुर से स्पेशल फ्लाइट द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे। महाकुंभ संगम स्नान करेंगे और VIP लाउंज, प्रयागराज एयरपोर्ट पर NH एवं NHAI परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। अपराह्न 2:45 बजे नागपुर के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना होंगे।

 

15. मयंक नायक, राज्यसभा सांसद, गुजरात

नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा अपराह्न 12:08 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। संगम स्नान एवं पूजन करेंगे और शाम 7:30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

16. राकेश सचान, मंत्री, MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा, वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश सरकार

रेलवे जंक्शन, प्रयागराज पहुंचेंगे और धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत समारोह में भाग लेंगे। वे संगम स्नान के बाद सुविधानुसार प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे।

महाकुंभ में फिर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है. ऐसे में प्रयागराज जंक्शन पर सीधे एंट्री रोक दिया गया. पुलिस ने इमरजेंसी प्लान लागू किया गया है. श्रद्धालुओं की भीड़ को डायवर्ट करके खुसरोबाग यात्री आश्रय भेज दिया गया. वहां से वे जंक्शन में एंट्री कर रहे थे. भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ऑन डिमांड 100 स्पेशल समेत 300 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन कर यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचाया.

 

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब-

 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महाकुंभ के श्रद्धालु ट्रेनों में ठूंस-ठूंस कर पहुंचे थे. गोरखपुर काशी एक्सप्रेस के एसी बोगी में जनरल जैसी भीड़ देखने को मिली. ऐसे ही सभी ट्रेनों की स्थिति दिखी. प्रयाग, झूंसी, छिवकी से लेकर प्रयागराज जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनें फुल थी. शाम को लौटने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. शाम पांच बजे जानसेनगंज चौराहे की ओर श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरी सड़क पैक हो गई. कमिश्नरेट पुलिस और रेलवे ने इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया गया. जानसेनगंज से लीडर रोड होकर जंक्शन जाने वाले मार्ग को ब्लॉक कर दिया.

 

12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

उधर, सिविल लाइंस से जंक्शन पहुंच रही भीड़ को जोगीवीर चौराहे से खुसरोबाग की ओर डायवर्ट कर दिया. थोड़ी देर में चौक में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है. कोतवाली, शाहगंज, खुल्दाबाद होकर यात्रियों को खुसरोबाग में बने यात्री आश्रय में डायवर्ट किया जाने लगा. रिपोर्ट्स की मानें तो शाम 6 बजे अचानक भीड़ बढ़ गई थी. इसके बाद खुसरोबाग खोला गया. भीड़ को देखते हुए ऑन डिमांड प्रयागराज जंक्शन से 45, छिवकी रेलवे स्टेशन से 6, नैनी और सूबेदारगंज से 4-4, प्रयाग रेलवे स्टेशन से 6 फाफामऊ से 1, रामबाग से 2 और झूंसी से 12 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया.

 

रिपोर्ट्स् की मानें तो प्रयागराज जंक्शन के बाद झूंसी रेलवे स्टेशन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु जुटे. कंट्रोल रूम से डीआरएम हिमांशु बडोनी समेत अन्य अधिकारी निगरानी कर रहे थे. भीड़ को देखते हुए छिवकी रेलवे स्टेशन पर यात्री आश्रय से होकर ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर एंट्री दिया गया था. वहीं, झूंसी में जीआरपी और आरपीएफ ने भीड़ को काबू में किया.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon