नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नगरीय विकास यूपी के निदेशक अनुज कुमार झा सहित महाकुम्भ मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे अधिकारी

1 min read

*नगरीय विकास यूपी के निदेशक अनुज कुमार झा सहित महाकुम्भ मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे अधिकारी*

महाकुंभ प्रयागराज 12 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशानुसार नगरीय विकास उत्तर प्रदेश के निर्देशक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री अनुज कुमार झा सहित तमाम विभागों के अधिकारी आज अपनी-अपनी ड्यूटी के अनुसार चप्पा चप्पा पर मौजूद हैं तथा पैदल घूम कर सारे व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे हैं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नगरीय विकास उत्तर प्रदेश के निदेशक श्री अनुज कुमार झा स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार पैदल घूम कर सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं एवं श्रद्धालुओं को भी अपील करते हुए समझा रहे हैं कि वह कूड़ा कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सफाई मित्रों का सहयोग करें ताकि गंदगी ना रहे श्री अनुज कुमार झा लगातार महाकुंभ में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं और सफाई मित्रों को भी निर्देश दे रहे हैं लगातार पैदल घूम-घूम कर सफाई की पूरी कमान लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निदेशक नगरीय विकास श्री अनुज कुमार झा बहुत ही मेहनत कर रहे हैं और सारी कमान संभाल रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ लोकप्रिय आई ए एस श्री अनुज कुमार झा के व्यवहार शालीनता और जबरदस्त परिश्रम की प्रयागराज महाकुंभ में आए श्रद्धालु भी दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे हैं

*- महाकुम्भ मेला क्षेत्र में निदेशक नगरीय विकास उत्तर प्रदेश श्री अनुज कुमार झा सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी रहे मुस्तैद, व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुनिश्चित करते नजर आए*

 

*पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को किया एश्योर तो मेला प्रशासन ने भी सक्रियता के साथ घाटों के सुदृढ़ीकरण तथा नदियों में जलस्तर प्रबंधन की प्रक्रिया पर दिया बल*

 

*महाकुम्भनगर, 12 फरवरी।* महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नानार्थियों की उमड़ी भारी भीड़ के सुप्रबंधन को लेकर सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर साफ देखने को मिला। माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को स्नानार्थियों के लिए यादगार बनाने के सीएम योगी के निर्देश को धरातल पर उतारने के लिए वरिष्ठ लोकप्रिय आई ए एस निदेशक नगरीय विकास उत्तर प्रदेश श्री अनुज कुमार झा सहित सभी अधिकारी देर रात से ही ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद रहे और सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते रहे। एक तरफ पुलिस प्रशासन जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पूरी तरह सक्रिय नजर आया तो वहीं, मेला प्रशासन की ओर से घाटों के सुदृढ़ीकरण तथा स्नान के लिए नदियों में जलस्तर प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी की गई। उल्लेखनीय है कि अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने बुधवार को प्रातः 4 बजे से ही तमाम बड़े अधिकारियों के साथ मेला की लाइव मॉनीटरिंग शुरू कर दी थी। प्रमुख स्नान पर्व माघ पूर्णिमा को लेकर सीएम योगी की सख्त हिदायत थी कि किसी प्रकार की असुविधा का सामना स्नानार्थियों समेत प्रयागराज की जनता को न करना पड़े। ऐसे में, यातायात की सुगम व्यवस्था, उचित भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा समेत विभिन्न पहलुओं को पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर उतारने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की टीम जुटी रही।

जबरदस्त सफाई व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण में श्री अनुज कुमार झा सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में

*अच्छी तैयारियों के कारण सुरक्षित वातावरण में हुआ स्नान*

प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसको लेकर हम पहले से तैयार थे और हमने रणनीति के तहत तैयारियों को अच्छे से धरातल पर उतारा है। उनके अनुसार, सब कुछ नियंत्रण में है। पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और कुशल जनप्रबंधन के सभी साधन सक्रिय हैं जिससे प्रक्रिया को पूरा कराने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, श्रद्धालु नियमों व कानून का पालन कर रहे हैं जिससे क्राउड मैनेजमेंट को और असरदार बनाने में मदद मिली। इस बार पिछली बार की अपेक्षा कुछ नए प्वॉइंट्स पर भी डिप्लॉयमेंट की गई है जिससे श्रद्धालुओं को लाभ होगा।

 

*अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पहले से की गई थी तैयारी*निदेशक नगरीय विकास श्री अनुज कुमार झा और

अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी माघ पूर्णिमा को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर इस बार मेले में अप्रत्याशित भीड़ आई है। लोगों का अनवरत स्नान का क्रम जारी है। ऐसे में, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए घाटों के सुदृढ़ीकरण तथा स्नान के लिए नदियों में जलस्तर प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग भी की गई है और वॉच टावर्स व चेंजिंग रूम की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। उनके अनुसार, ट्रैफिक की डायवर्जन स्कीम भी लागू है और सभी चिह्नित स्थलों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थानों पर स्नान कर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। उनके अनुसार, कल्पवासियों को भी स्नान और वापसी में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी वरिष्ठ लोकप्रिय आई ए एस निदेशक नगरीय विकास उत्तर प्रदेश श्री अनुज कुमार झा पैदल घूम घूम कर लगातार व्यवस्थाओं को संभाल चुके हैं और आज भी तमाम व्यवस्थाओं की कमान स्वयं श्री अनुज कुमार झा ने संभाली हुई है जिसकी चारों ओर प्रशंसा की जा रही है श्री अनुज कुमार झा अयोध्या और बुलंदशहर आदि कई जनपदों के सफलतम और लोकप्रिय जिलाधिकारी भी रह चुके हैं एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के सफल सूचना निदेशक भी रह चुके हैं श्री अनुज कुमार झा अत्यंत लोकप्रिय और अनुभव शाला योग्य के अधिकारी के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता हासिल किए हुए हैं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon