नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

निवेशकों संबंधी सूचनाओं को सभी के लिए सुलभ बनाने हेतु डिपॉजिटरीज ने मिलाया हाथ

1 min read

निवेशकों संबंधी सूचनाओं को सभी के लिए सुलभ बनाने हेतु डिपॉजिटरीज ने मिलाया हाथ

 

22 फरवरी, 2025: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) ने आज बड़ी प्रसन्नता के साथ यह घोषणा की है कि, अब NSDL और CDSL के इन्वेस्टर ऐप्स में सभी फीचर्स को एक-साथ जोड़कर लॉन्च किया गया है। इन फीचर्स को सभी मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MIIs) में महत्वपूर्ण वित्तीय डेटा तक निवेशकों की पहुँच को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम जा रहा है।

SEBI की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत, आज SEBI की अध्यक्षा, श्रीमती माधबी पुरी बुच ने एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर इस ऐप को लॉन्च किया।

निवेशकों के लिए सभी फीचर्स को एकजुट करने वाले ये वेब एवं मोबाइल एप्लीकेशन (NSDL की ओर से SPEED-e और CDSL की ओर से MyEasi) एक सुरक्षित और सुविधाजनक प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराते हैं। इनमें NSDL, CDSL, स्टॉक एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉरपोरेशनों के वित्तीय डेटा को एक-साथ जोड़ा गया है, जिससे निवेशकों को आसानी से निर्णय लेने में मदद मिलती है।

· NSDL और CDSL, दोनों में डीमैट सिक्योरिटीज से जुड़ी जानकारी को एक-साथ देखने की सुविधा मिलती है, और इस तरह कई प्लेटफ़ॉर्मों पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं रहती है।

· ट्रांजैक्शन तथा होल्डिंग संबंधी विवरण एक ही जगह पर उपलब्ध होने से पोर्टफोलियो प्रबंधन सरल हो जाता है और सुविधा बढ़ जाती है।

· अलग-अलग एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉरपोरेशनों में जोखिम की स्थिति और मार्जिन विवरण की निगरानी करने से निवेशों पर नज़र रखना और जोखिमों को कारगर ढंग से संभालना आसान हो जाता है।

इस व्यवस्था में एक बार लॉगिन करने की जरूरत होती है, जहाँ निवेशक अपने मौजूदा निवेश और हाल के ट्रांजैक्शन को सहज तरीके से देख सकते हैं, और इस तरह नवीनतम वित्तीय डेटा के आधार पर तेजी से निर्णय लेने में मदद मिलती है। हरेक ऐप में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ सुरक्षा के लिए मजबूत उपायों को अपनाया गया है, ताकि इन्हें उपयोग करने वालों के लिए बिल्कुल सुरक्षित और महफ़ूज़ बनाया जा सके। इन्हें उपयोग में आसान और सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो वेब, iOS एवं एंड्राइड प्लेटफ़ॉर्म पर बड़े सहज इंटरफ़ेस की पेशकश करते हैं। यही बात इसे एकीकृत और कुशल निवेश प्रबंधन अनुभव की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए एक सुविधाजनक साधन बनाती है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की अध्यक्षा, श्रीमती माधबी पुरी बुच ने कहा:

“सामान्य तौर पर, निवेशक पोर्टफोलियो से संबंधित तमाम जानकारी, खास तौर पर म्यूचुअल फंड और डिपॉजिटरी सहित सभी सिक्योरिटीज के एसेट्स और ब्रोकरों में ट्रेडिंग स्थिति को देखने की सुविधा संस्थागत निवेशकों को उपलब्ध होती है। इससे उन्हें सोच-समझकर फैसला लेने में मदद मिलती है, क्योंकि वे अपने एसेट्स और ट्रेडिंग पोजीशन से अच्छी तरह अवगत होते हैं। SEBI के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि, दोनों डिपॉजिटरी ने साथ मिलकर और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर सिक्योरिटीज मार्केट को सभी के लिए सुलभ बनाने और खुदरा निवेशकों को यह प्रोडक्ट उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इस पहल में निवेशकों को सशक्त बनाने की बात को भी ध्यान में रखा गया है, जो अब सूचीबद्ध कंपनियों के एजीएम प्रस्तावों पर मतदान में समझदारी से निर्णय ले सकते हैं।”

NSDL के एमडी एवं सीईओ, श्री विजय चंडोक ने कहा:

“यूनिफाइड इन्वेस्टर एप्लीकेशन, सही मायने में SEBI के विज़न और सम्मिलित रूप से NSDL तथा CDSL की विशेषज्ञता का परिणाम है, जिसका उद्देश्य निवेशकों के लिए निवेश के सफ़र को आसान और सुव्यवस्थित बनाना है। हम मानते हैं कि, इससे निवेशकों को यूनिफाइड पोर्टफोलियो देखने के अलावा ट्रांजैक्शन पर व्यवस्थित तरीके से नज़र रखने, तथा सभी डिपॉजिटरी में डीमैट होल्डिंग्स, स्टेटमेंट्स और मार्जिन विवरणों को एक ही प्लेटफॉर्म पर समेकित करके जोखिम की बेहतर निगरानी की सुविधा मिलेगी। हम टेक्नोलॉजी में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, निवेशकों को सक्षम बनाना और भारत के पूंजी बाजारों के विकास में योगदान देना जारी रखना चाहते हैं। भारत के सिक्योरिटीज मार्केट को सशक्त बनाने वाले संस्थान के तौर पर, हम वित्तीय प्रणाली के विकास और लचीलेपन में सहयोग देने के लिए अपनी क्षमताओं और बुनियादी ढांचे को लगातार बेहतर बनाने के संकल्प पर कायम हैं। निवेशकों की सुरक्षा के लिए SEBI की अगुवाई में CUSPA,

T+0 सेटलमेंट साइकल जैसी कई पहलों को लागू किया गया है; और निवेशकों के लिए एकीकृत सुविधाओं के साथ, हम पूरी दुनिया में सबसे बेहतर कार्यप्रणाली के नए मानक निर्धारित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

इस मौके पर CDSL के एमडी एवं सीईओ, श्री नेहल वोरा ने कहा:

“इन्वेस्टर ऐप में सभी फीचर्स को एक साथ जोड़ने का उद्देश्य इन्हें निवेशकों के लिए सुलभ बनाना है। सम्मिलित रूप से किया गया यह लॉन्च इस बात की मिसाल है कि, देश का विनियामक निकाय और डिपॉजिटरी साथ मिलकर निवेशकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। अब, चाहे आपके पास प्राइमरी डिपॉजिटरी होल्डिंग अकाउंट हो या नहीं, आप अपने सभी निवेश, मार्जिन पोजीशन और होल्डिंग स्टेटमेंट को एक ही स्थान पर एक्सेस कर सकते हैं। इस पहल से यह जाहिर होता है कि हम निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को सहज तरीके से उपलब्ध कराने, टेक्नोलॉजी को भरोसे के साथ जोड़ने, तथा सुरक्षित, कुशल और पारदर्शी प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करने के इरादे पर अटल हैं। हमारा मुख्य मिशन वित्तीय समावेशन, बाजार की निष्पक्षता और निवेशकों की जागरूकता पर केंद्रित है।”

ऐप में एक साथ जोड़े गए नए फीचर्स को NSDL के SPEED-e ऐप तथा CDSL के MyEasi ऐप पर एक्सेस किया जा सकता है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon