विधायक अनिल त्रिपाठी ने मेधावियों को किया पुरस्कृत
1 min read
आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर
विधायक अनिल त्रिपाठी ने गुरुवार को अपने आवास ग्राम करमा कलां में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं के मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रत्येक विद्यालयों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कक्षाओं के टॉपर्स विद्याथियों को स्मार्टफोन और प्रशस्ति पत्र प्रदान के उनके प्रतिभा का सम्मान कर उत्तरोत्तर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं हमारे समाज का भविष्य है

उनकी मेहनत और सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है विद्यार्थी अपने जीवन में और भी ऊँचाइयों को छुएं, जिससे उनके क्षेत्र ,जिले का नाम हो और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में प्रमुखरूप से विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक गण, प्राचार्या गण, अभिभावक बन्धु और 10वीं,12वीं के टॉपर्स विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

