नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद का किया गया निरीक्षण।

1 min read

संत कबीर नगर-जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद का भ्रमण किया गया, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया गया।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार ने उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा गोरखनाथ फार्मुलेशन का निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष, उ0प्र0 इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन अरविंद पाठक, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, गोरखपुर, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला अग्रणी प्रबन्धक पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, उपायुक्त राज्य कर, सब रजिस्ट्रार, खलीलाबाद, तथा जनपदस्तरीय अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित आदि रहें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon